तकनीकी निगरानी और सूझबूझ से पुलिस को मिली सफलता, एप्पल आईफोन और स्कूटी भी बरामद

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

तकनीकी निगरानी और सूझबूझ से पुलिस को मिली सफलता, एप्पल आईफोन और स्कूटी भी बरामद

दिल्ली/सिमरन मोरया/- उत्तरी जिले के रूप नगर पुलिस स्टेशन की टीम ने झपटमारी की एक घटना को महज 48 घंटे के भीतर सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में शामिल एप्पल iPhone-11, नकदी, दस्तावेजों वाला पर्स और अपराध में प्रयुक्त एनटॉर्क स्कूटी पुलिस ने बरामद कर ली है।

उत्तरी जिले के डीसीपी राजा बांठिया ने मामले के संदर्भ में बताया कि 7 जुलाई 2025 को रूप नगर थाने में एक पीसीआर कॉल के ज़रिए सूचना मिली कि एक युवती से मोबाइल और पर्स छीना गया है। शिकायतकर्ता, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) की रहने वाली है, जो दिल्ली में रहकर UPSC की तैयारी कर रही है। उन्होंने बताया कि जब वह अपनी सहेली के साथ दोपहर करीब 3:30 बजे रूप नगर पार्क के पास अपने पीजी लौट रही थीं, तभी लाल रंग की स्कूटी पर सवार दो युवक पीछे से आए और झपट्टा मारकर उनका iPhone-11, ₹2000 नकद और दस्तावेजों से भरा पर्स लेकर फरार हो गए।

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रमेश चंद्र के नेतृत्व में और एसीपी सिविल लाइंस सुश्री विनीता त्यागी के पर्यवेक्षण में एक समर्पित टीम गठित की गई, जिसमें एचसी रजनीश, एचसी राज कुमार, कांस्टेबल सांवर मल और कांस्टेबल आदेश शामिल थे।

जांच में पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज की बारीकी से जांच की। फुटेज से पता चला कि वारदात में एनटॉर्क स्कूटी का इस्तेमाल हुआ था। हालांकि स्कूटी की नंबर प्लेट का एक अंक अस्पष्ट था, फिर भी टीम ने परिवहन विभाग से मिलान कर कुल 10 संदिग्ध स्कूटियों की सूची बनाई और अंततः ब्रजेश नामक व्यक्ति की स्कूटी को चिन्हित किया, जिसे उसका बेटा कनिकेत लखन चला रहा था।

कनिकेत की निशानदेही पर, पुलिस ने मोहम्मद साज़ाब को वज़ीराबाद इलाके से गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से पीड़िता का iPhone-11 बरामद किया गया। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि नकदी खर्च कर दी गई थी और पर्स को दस्तावेजों समेत नाले में फेंक दिया गया था।

इस तेज कार्रवाई और तकनीकी सूझबूझ से एक और मामला सफलतापूर्वक सुलझा लिया गया और आगे की जांच जारी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox