दिल्ली नगर निगम चुनावों के लिए दिवाली के बाद आप चलायेगी बड़ा अभियान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली नगर निगम चुनावों के लिए दिवाली के बाद आप चलायेगी बड़ा अभियान

-प्रदुषण व साफ-सफाई को बनायेगे बड़ा मुद्दा- गोपाल राय

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- आम आदमी पार्टी ने रविवार को कहा कि लोग दिल्ली के नगर निगमों में नेतृत्व परिवर्तन चाहते हैं और 2022 के नगर निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बेदखल करने के लिए वह एक बड़ा अभियान शुरू करेगी।
                     आप के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि पार्टी नगर निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर अपने संगठन को मजबूत करने का भी कार्य करेगी। वहीं, भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई ने पलटवार करते हुए कहा कि आप दावे करने के लिए स्वतंत्र है। भाजपा, दिल्ली में तीनों नगर निगमों–उत्तर, दक्षिण और पूर्वी–में लगातार तीन बार से सत्ता में काबिज है।
                     दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने रविवार को कहा कि शहर के सभी पार्षद 25 अक्टूबर को यहां बाराखंभा रोड चौराहे पर एकत्रित होकर वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’नामक अभियान के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे। दिल्ली सरकार ने वाहनों से होने वाले प्रदूषण में कटौती करने के उद्देश्य से 18 अक्टूबर को ‘‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’’ नामक पहल शुरू की थी।
                    यह अभियान एक महीने के लिए 18 नवंबर तक चलेगा। गोपाल राय ने एक ट््वीट में कहा, ‘‘दिल्ली में वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए कल, 25 अक्टूबर को ‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ अभियान के तहत दिल्ली के माननीय पार्षद बराखम्बा रोड, रेड लाइट पर लोगों को रेड लाइट पर गाड़ी ऑफ रखने के लिए जागरूक एवं अपील करेंगे।’’
                    इस अभियान के लिए शहर के 100 ट्रैफिक जंक्शनों पर सुबह आठ से दोपहर दो बजे तथा दोपहर दो से रात आठ बजे की दो पालियों में 2,500 नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को तैनात किया गया है। राय ने यह भी कहा कि पटाखों की अवैध बिक्री और जमाखोरी पर नकेल कसने की रणनीति पर चर्चा के लिए एक अहम बैठक भी सोमवार को होगी। पर्यावरण मंत्री ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘पटाखों से होने वाले प्रदूषण को लेकर पुलिस के साथ कल 25 अक्टूबर को अहम बैठक होगी ताकि दीवाली पर होने वाले प्रदूषण को रोका जा सके।’’

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox