अब स्कूलों में ही होगा बच्चो का ईलाज

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अब स्कूलों में ही होगा बच्चो का ईलाज

-स्कूलों में हेल्थ क्लीनिक बनकर तैयार, -सरकारी स्कूलों में शुरू किए जाएंगे 15 पॉयलट स्कूल हेल्थ क्लीनिक, इस जिले में बना सबसे अधिक स्कूल हेल्थ क्लीनिक

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- मोहल्ला क्लीनिक की तर्ज पर अब दिल्ली के स्कूलों में ही बच्चों का ईलाज किया जायेगा। इसके लिए दिल्ली सरकार ने पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर स्कूल हेल्थ क्लीनिक बनाये है। जल्द ही आने वाले समय में स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र यहां पर चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। इसके अलावा इस स्कूल हेल्थ क्लीनिक में छात्रों के स्वास्थ्य संबंधित सभी रिकार्ड भी मौजूद रहेंगे।
                     स्कूल हेल्थ क्लीनिक को लेकर शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी किए गए सर्कुलर में कहा गया है कि पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर 15 स्कूलों का चयन किया गया है. जिसमें नार्थ दिल्ली जिला के छह स्कूल, नार्थ ईस्ट दिल्ली में एक, साउथ वेस्ट – ए में तीन, साउथ वेस्ट – बी में दो, साउथ ईस्ट में दो और वेस्ट – बी में एक स्कूल शामिल है. स्कूलों में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू होने वाले स्कूल हेल्थ क्लिनिक को लेकर सितंबर माह के अंत में चयनित 15 स्कूलों के प्रिंसिपल और नोडल टीचरों के साथ ओरिएंटेशन कार्यक्रम भी आयोजित किया जा चुका है। इस कार्यक्रम में इस प्रोजेक्ट को लेकर जानकारी दी गई है। वहीं शिक्षा निदेशालय द्वारा चयनित किए गए 15 स्कूलों के कुछ प्रिंसिपल से बात की जहां पर उन्होंने बताया कि स्कूलों में हेल्थ क्लीनिक कब बनकर तैयार हो गए हैं। चिकित्सा सुविधाओं से संबंधित कार्यों को पूरा करने की प्रक्रिया जारी है। इस योजना के तहत अभी फिलहाल स्कूली बच्चों को ही स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ देने की तैयारी है। स्कूल हेल्थ क्लीनिक शुरू होने के दिशा निर्देश का अभी स्कूलों को इंतजार है।
                     वहीं मिली जानकारी के मुताबिक स्कूल हेल्थ क्लीनिक पोटा केबिन में बनाए गए हैं। स्कूल हेल्थ क्लीनिक में बच्चों के सभी प्रकार के स्वास्थ्य के रिकॉर्ड तैयार किए जाएंगे। बता दें पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू हो रहे स्कूल हेल्थ क्लीनिक में सबसे ज्यादा नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट के स्कूल इस प्रोजेक्ट में शामिल हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox