दिल्ली में डेंगू का कहर, मामले हुए 1000 के पार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में डेंगू का कहर, मामले हुए 1000 के पार

-पिछले एक सप्ताह में 283 नये मरीज आये सामने, पिछले तीन साल में अब तक के सबसे ज्यादा मामले मिले

दिल्ली में डेंगू के मामले 1,000 के पार; एक सप्ताह में 283 नए मरीज मिले, साल 2018 के बाद से सबसे अधिक मामले
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली में डेंगू का कहर बढ़ता ही जा रहा है और स्थिति खतरनाक होती जा रही है। हालांकि दिल्ली सरकार राजधानी में साफ-सफाई व स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रही है फिर भी पिछले एक सप्ताह में दिल्ली में डेंगू के 283 नये मामले सामने आये है। जबकि कुल आंकड़ा 1000 से अधिक का हो गया है। राजधानी में पिछले दो हफ्तों में मच्छर जनित बीमारी के मामले काफी तेजी से बढें हैं और दिल्ली में इसके कारण 18 अक्टूबर को पहली मौत भी दर्ज की गई थी।
                    डेंगू से मरने वाली महिला की पहचान 35 वर्षीय ममता कश्यप के रूप में हुई थी, जो दक्षिणी दिल्ली के सरिता विहार की रहने वाली थी। सितंबर के अंत में एक निजी अस्पताल में उसकी डेंगू से मौत हो गई थी। वहीं नजफगढ़ में भी जानकी अस्पताल में डेंगू से एक बच्चे की मौत होने का मामला सामने आया है।


                   सोमवार को जारी मच्छर जनित बीमारियों पर सिविक रिपोर्ट के अनुसार, इस सीजन में 23 अक्टूबर तक डेंगू से एक मौत और कुल 1,006 डेंगू के मामले दर्ज किए गए हैं, जो कि इसी अवधि के लिए 2018 के बाद से सबसे अधिक मामले हैं। इस साल 16 अक्टूबर तक कुल मामलों की संख्या 723 थी, इसलिए, एक सप्ताह में 283 नए मामले दर्ज किए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले तीन वर्षों में 1 जनवरी 16 अक्टूबर की अवधि के दौरान दर्ज किए गए डेंगू के मामलों की संख्या साल 2020 में 489, साल 2019 में 833 और साल 2018 में 1,310 थी।
                   दिल्ली में मच्छर जनित बीमारियों के आंकड़ों का रिकॉर्ड रखने वाली नोडल एजेंसी दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (ैक्डब्) द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, 2020 में पूरे वर्ष में कुल 1,072 मामले और एक मौत दर्ज की गई थी। एसडीएमसी द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 2020 से पहले के वर्षों में डेंगू से होने वाली मौतों की संख्या साल 2019 में 2, साल 2018 में 4, साल 2017 में 10 और साल 2016 में 10 दर्ज की गई थी।
                   रिपोर्ट के अनुसार, अक्टूबर में अब तक दर्ज किए गए 665 मामले इस साल एक महीने में दर्ज किए गए सबसे अधिक मामले हैं। 2021 में डेंगू के मामलों का माहवार आंकड़ा इस प्रकार है – जनवरी (0), फरवरी (2), मार्च (5), अप्रैल (10) और मई (12), जून (7), जुलाई (16) और अगस्त (72) है। इस सीजन में सितंबर में 217 मामले दर्ज किए गए हैं, जो पिछले तीन वर्षों में एक महीने में सबसे ज्यादा हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox