दिल्ली के प्ले स्कूलों को अब खुद को कराना होगा सरकार के साथ रजिस्टर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली के प्ले स्कूलों को अब खुद को कराना होगा सरकार के साथ रजिस्टर

मानसी शर्मा / – दिल्ली सरकार ने दिल्ली में संचालित प्ले स्कूलों को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। अब सभी प्ले स्कूल दिल्ली सरकार के अंतर्गत रजिस्टर करवाने होंगे। तभी वह अपना संचालन जारी रख पाएंगे। दिल्ली सरकार की महिला एवं बाल विकास विभाग और राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने दिल्ली शिक्षा विभाग के साथ मिलकर इस मामले पर एक बैठक की। इस बैठक के बाद यह फैसला लिया गया। इस फैसले को लेने की प्रमुख वजह बताई गई कि प्ले स्कूल पूरी तरह से नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।  

नियमों की हो रही थी अनदेखी

हाल ही में दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग और राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की दिल्ली शिक्षा विभाग के साथ मीटिंग के बाद दिल्ली में मौजूद प्ले स्कूलों को लेकर यह फैसला लिया गया कि अब सभी प्ले स्कूलों को सरकार के साथ रजिस्टर्ड करवाना होगा। विभाग के पास ऐसी कई शिकायतें थी जिसमें यह बताया गया था कि कुछ प्ले स्कूल नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। तो वहीं कुछ माता-पिता भी बच्चों को तय उम्र से पहले ही प्ले स्कूल में एडमिशन दिला रहे हैं। नियमों का सही से पालन हो और बच्चों के लिए किसी भी तरह से कोई समस्या न हो इसके लिए दिल्ली सरकार ने यह फैसला लिया है।

सरकार तय करेगी मान्यता देनी है या नहीं

दिल्ली सरकार के इस फैसले के बाद से जो भी कोई संस्थान या व्यक्ति प्ले स्कूल खोलेगा उसे इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।  इसके लिए राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के दिशानिर्देशों के तहत बनाये गये फॉर्म की पात्रता पूरी करनी होगी। फॅार्म डॉउनलोड कर जानकारी भरके मेल के जरिए विभाग को भेजना होगा।

जिसमें साथ ही उन्हें प्ले स्कूल की पूरी जानकारी देनी होगी कितने टीचर है कितने क्लास हैं। इसके बाद विभाग का एक अधिकारी फील्ड इंस्पेक्शन के लिए प्ले स्कूल जाएगा।  वह अपनी रिपोर्ट मुख्यालय में जमा करेगा। उसके बाद ही आवेदक को स्वीकार या अस्वीकार किया जाएगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox