डायबिटीज व कैंसर में सेब के सेवन से मिलता है फायदा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

डायबिटीज व कैंसर में सेब के सेवन से मिलता है फायदा

-चिकित्सकों ने भी माना उक्त रोगियों के लिए सेब का रोजाना सेवन काफी फायदेमंद

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/स्वास्थ्य/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- खराब जीवनशैली और खान-पान में गड़बड़ी के कारण कम उम्र में ही लोग कई सारी गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहें हैं। आज से दो दशक पहले जो बीमारियां आमतौर पर बुजुर्गों को हुआ करती थीं, वह अब युवाओं में भी बहुत अधिक देखी जा रही हैं। डायबिटीज, हड्डियों में कमजोरी, थकान और आंखों की कई सारी दिक्कतें तेजी से युवाओं को अपना शिकार बना रही हैं। जिसे देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि सभी लोगों को अपने आहार में फलों को जरूर शामिल करना चाहिए। फलों में मौजूद गुण और पोषक तत्व न सिर्फ शरीर को अंदर से मजबूती देते हैं, साथ ही यह कई सारी बीमारियों से भी हमें सुरक्षित रख सकते हैं। आइए आज हम आपकों ऐसे फल के बारें मे बताते है जो गुणों की खान है और डायबिटीज और हृदय रोग में इसका सेवन काफी फायदेमंद हैं। जी हां हम बात कर रहे है सेब की जिसका नियमित रूप से सेवन करना कई तरह की समस्या से छुटकारा दिला सकता है।
                        स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, समय के साथ हमारे खान-पान की आदतों में काफी बदलाव आ गया है। इसके साथ लोगों में बढ़ रही शारीरिक निष्क्रियता भी कई तरह के रोगों के खतरे को बढ़ा रही है। अगर हम अपनी जीवनशैली में बदलाव कर लें, तो इन दिक्कतों से बचा जा सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हम सभी बचपन से सुनते आ रहे हैं, रोजाना एक सेब का सेवन करना हमें डॉक्टरों से दूर रखने में सहायक हो सकता है। वास्तव में सेब बड़ा ही गुणकारी फल होता है, जिसका सेवन करना सेहत के लिए अत्यधिक फायदेमंद माना जाता है। कई तरह के फाइबर, विटामिन और खनिजों से भरपूर सेब का सेवन करने से कई तरह के स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं। सेब में पाए जाने वाले पोषक तत्व, कैंसर और मधुमेह जैसी गंभीर बीमारियों से सुरक्षा दे सकते हैं। आइए सेब खाने से सेहत को होने वाले ऐसे ही कुछ फायदों के बारे में जानते हैं।
                  स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सेब में पाए जाने वाले एंटीऑक्सिडेंट, शरीर को कैंसर रोगों से सुरक्षा दे सकते हैं। एंटीऑक्सिडेंट का सेवन ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम कर देता है जो शरीर में कैंसर को विकसित कर सकती हैं। साल 2016 के अध्ययनों के निष्कर्ष के आधार पर वैज्ञानिकों ने बताया कि रोजाना सेब का सेवन करने वालों में फेफड़ों, स्तन और कोलोरेक्टल कैंसर का खतरा कम हो सकता है। एक अन्य अध्ययन में वैज्ञानिकों का कहना है कि सेब में मौजूद फाइबर पेट के कैंसर को भी कम करने में मददगार हो सकते हैं।
                    अक्सर डायबिटीज रोगियों के लिए फलों का चयन करना कठिन हो जाता है। हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, ऐसे रोगियों के लिए सेब का सेवन करना अत्यधिक फायदेमंद हो सकता है। अध्ययनों से भी पता चलता है कि रोजाना सेब का सेवन करने वाले लोगों में टाइप-2 डायबिटीज का खतरा कम होता है। साल 2013 में किए गए एक अध्ययन में वैज्ञानिकों ने पाया कि जो लोग सेब के जूस का सेवन करते हैं उनमें टाइप-2 मधुमेह का खतरा अन्य लोगों को मुकाबले सात फीसदी तक कम हो सकता है।
                    डायबिटीज और कैंसर के साथ सेब का सेवन हृदय रोगों में भी काफी फायदेमंद माना जाता है। विशेषज्ञों के मुताबिक सेब में पाया जाने वाला फाइबर, रक्त में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है, कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाने से हृदय रोगों का खतरा अधिक हो सकता है। इसके अलावा सेब के छिलके में पाया जाने वाला पॉलीफेनोल्स नामक एंटीऑक्सीडेंट हृदय रोगों में काफी फायदेमंद माना जाता है। हृदय रोगों के खतरे को कम करने के लिए सभी लोगों को बिना छिलका उतारे सेब का सेवन करना चाहिए।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox