डायबिटीज में रखें खानपान का सही ध्यान, इन पेय को डाइट में जरूर करें शामिल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

डायबिटीज में रखें खानपान का सही ध्यान, इन पेय को डाइट में जरूर करें शामिल

-पेय पदार्थों के सही इस्तेमाल से बचा जा सकता है डायबिटीज के साइड इफेक्ट से
NM News Health Diet

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- भारत समेत पूरे विश्व में डायबिटीज के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। लेकिन लाख कोशिशों के बावजूद भी मरीजों का शुगर लेवल कंट्रोल में नही रह पाता है। जिसके चलते मरीजों में क्रोनिक किडनी डिजीज और पेशाब में संक्रंमण की बीमारी होने की संभावना अधिक होती है। ऐसे में अगर बीमारी लंबे समय से चली आ रही है तो अंगों पर शुगर के पड़ने वाले असर का खतरा बढ़ जाता है। जिसके लिए चिकित्सक मरीजों को सही खानपान के साथ-साथ योगा व व्यायाम की सलाह भी देते है। लेकिन अगर डायबिटीज में खानपान पर सही ध्यान दिया जाये तो इसके कुप्रभावों से बचा जा सकता है। पूरे दिन में कुछ ऐसे पेय पदार्थ है जिनके इस्तेमाल से शरीर में शुगर लेवल को सही रखा जा सकता है।
चिकित्सकेां की माने तो लगातार उच्च शर्करा से किडनी की छोटी रक्त वाहिकाओं को काफी नुकसान पहुंचता है। शुरुआत में इस नुकसान के कारण पेशाब में प्रोटीन की मात्रा दिखाई देती है और इसके बाद उच्च रक्तचाप, शरीर में सूजन जैसे लक्षण भी पैदा हो जाते हैं जो धीरे-धीरे किडनी को और नुकसान पहुंचाते हैं। इसलिए इसे नियंत्रण में रखना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए डायबिटीज के मरीजों को अपने खानपान पर विशेष ध्यान देना पड़ता है और ऐसी चीजों का सेवन करना होता है, जिससे शुगर लेवल बढ़े नहीं। आइए जानते हैं कि डायबिटीज के मरीजों के लिए कुछ खास पेय पदार्थों के बारे में, जिनका सेवन उन्हें फायदा पहुंचा सकता है।

नारियल पानी
विशेषज्ञ कहते हैं कि नारियल पानी में प्रोटीन, उच्च पोटैशियम और प्राकृतिक मिठास होती है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए अच्छा होता है। यह ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है। लेकिन डायबिटीज मरीज इस बात का भी ध्यान रखें कि जब शुगर लेवल सामान्य हो, तभी इसका सेवन करें।

कम वसा वाला दूध
डायबिटीज को नियंत्रण में रखने के लिए डेयरी उत्पादों को डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है। इसमें कई प्रकार के विटामिन, प्रोटीन और कैल्शियम होते हैं, जो फायदेमंद हो सकते हैं। लेकिन चूंकि दूध में कार्बोहाइड्रेट भी होते हैं, इसलिए कम वसा वाले दूध का ही सेवन करें और वो भी सीमित मात्रा में।

नींबू-अदरक का रस
नींबू और अदरक, दोनों को ही उसके प्रभावी गुणों के लिए जाना जाता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि ये शुगर लेवल को नियंत्रित करने की क्षमता भी रखते हैं और डायबिटीज के कारण होने वाले आंखों के नुकसान से भी बचा सकते हैं। डायबिटीज के मरीज पीसे हुए अदरक में गर्म पानी डाल कर और उसमें नींबू का रस मिला कर पी सकते हैं। यह फायदेमंद हो सकता है।

पानी
पानी तो धरती पर मौजूद सभी जीव-जंतुओं के लिए जरूरी है। डायबिटीज के मरीजों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीना अधिक फायदा पहुंचा सकता है। इससे शुगर लेवल नियंत्रित रहता है और बढ़ा हुआ ग्लूकोज भी पेशाब के जरिये शरीर से बाहर निकल जाता है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox