झज्जर पुलिस ने मनाया मताधिकार दिवस, एसपी कार्यालय में किया गया आयोजन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

झज्जर पुलिस ने मनाया मताधिकार दिवस, एसपी कार्यालय में किया गया आयोजन

-एसपी श्री वसीम अकरम ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्भीक होकर मताधिकार का प्रयोग करने की दिलाई शपथ

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/झज्जर/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- पुलिस अधीक्षक कार्यालय झज्जर में मंगलवार को 12वाँ राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस अधीक्षक श्री वसीम अकरम ने पुलिस कर्मचारियों को निर्भीक होकर मतदान करने/कराने की शपथ दिलाई।
                   उन्होंने बताया कि 25 जनवरी पूरे भारतवर्ष में मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारत एक गणतांत्रिक देश बना था। 25 जनवरी 1950 को भारत निर्वाचन आयोग का गठन हुआ था। सन 2011 में भारत सरकार ने चुनाव में लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए व लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया था। उन्होंने कहा कि भारत के प्रत्येक नागरिक को लोकतंत्र में विश्वास रखकर देश की स्वतंत्र निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने की लोकतांत्रिक परंपरा को बरकरार रखना चाहिए। इसके अलावा प्रत्येक नागरिक को धर्म, जाति, समुदाय, भाषा के आधार पर एवं अन्य किसी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना निर्भीक होकर मतदान करना चाहिए और प्रत्येक मतदाता को अपनी सक्रिय भागीदारी के माध्यम से लोकतंत्र को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए।

जवानों ने ली यह शपथ :–
’हम, भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे। स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।’
                  उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था में आधार शक्ति के रूप में मतदाता को सर्वाधिक महत्ता दी जाती है। इसी को लेकर 25 जनवरी 2011 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुरुआत की गई थी। इसी क्रम में आज मंगलवार को जिला में बारहवां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जा रहा है। इसी क्रम में निर्वाचन को समावेशी व सुगम बनाने को लेकर मतदाताओं की पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय झज्जर में एसपी श्री वसीम अकरम ने मतदाता जागरूकता को लेकर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के अवसर पर एसपी श्री वसीम अकरम की मुख्य मौजूदगी में प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी दीपक कुमार, उप जिला न्यायवादी जोगेंद्र सिंह जांगड़ा, हैड क्लर्क महेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में स्थित सभी ब्रांच प्रभारी व प्रवाचक सूरजभान मौजूद रहे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox