जजपा ने 9 दिसंबर की झज्जर रैली के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जजपा ने 9 दिसंबर की झज्जर रैली के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी

-पलवल व होडल में जिले के प्रभारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनंतराम तंवर और सह प्रभारी राष्ट्रीय प्रवक्ता दिनेश डागर ने की मीटिंग

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/पलवल-होडल/हरियाणा/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- जननायक जनता पार्टी के तीसरे स्थापना दिवस पर 9 दिसंबर को झज्जर में होने वाली विशाल जन सरोकार रैली के संदर्भ में आज पलवल और होडल विधानसभा क्षेत्र की मीटिंग हुई। जिसमें जिले के प्रभारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनंतराम तंवर और राष्ट्रीय प्रवक्ता दिनेश डागर पलवल और होडल में अलग-अलग स्थानों पर मीटिंगें कर सभी पार्टी पदाधिकारियों की रैली के लिए जिम्मेदारियां लगाई।
                   जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दिनेश डागर जी ने बताया की पार्टी के तीसरे स्थापना दिवस पर होने वाली जन सरोकार  रैली एक विशाल रैली होगी । इस रैली में हरियाणा के कोने-कोने से लोग शामिल होंगे तथा हरियाणा के उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला जी की बढ़ती लोकप्रियता और जनहित में किए गए कार्यों से प्रदेश आगे बढ़ रहा है और उनकी लोकप्रियता को देखते हुए रैली में विशेष प्रबंध किए गए हैं । इस अवसर पर पार्टी के द्वारा किए गए हरियाणा के विकास की भागीदारी का उल्लेख और हरियाणा के विकास को एक नई दिशा देने का कार्य किया जाएगा।सभी सदस्यों की गाड़ियां नोट की गई और ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया। इस पर सभी उपस्थित पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया कि विशाल जनसभा रैली में अपनी उपस्थिति ज्यादा से ज्यादा दर्ज कराएंगे।
                  इस अवसर पर जिला प्रधान सुरेंद्र सरोत, पलवल हल्का के प्रधान भगत सिंह, होडल हल्का के प्रधान रोहतास नंबरदार, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भूदेव शर्मा, सुखराम डागर, गया लाल चान्ट, तूही राम भारद्वाज, सुनीता भारद्वाज, प्रेरणा कालरा, प्रवीन हूडी, संदीप हसनपुर, सुनील, यशपाल डागर, लेखराज दहिया, नियाज मोहम्मद प्रधान, गजराज सहरावत, संजय बघेल, रविंद्र गहलोत, सतवीर डागर, बुधराम डागर ,प्रदीप मंगला, अरुण आदि उपस्थित थे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox