बिसाहूलाल को मंत्री पद से तुरंत बर्खास्त किया जाए- रश्ती तोमर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बिसाहूलाल को मंत्री पद से तुरंत बर्खास्त किया जाए- रश्ती तोमर

-राजपूत महिलाओ पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/सीहोर/शिव कुमार यादव/उमेश कुमार सिंह/- सीहोर से अखिल वैश्विक क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट की महिला प्रदेश अध्यक्ष मध्यप्रदेश द्वारा मंत्री बीसाहूलाल द्वारा की गई राजपूत महिलाओ पर अभद्र टिप्पणी के विरोध मे, अखिल वैश्विक क्षत्रिय महासभा की अन्य मातृशक्तिओ के साथ जाकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और मांग की गई कि माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी आपके मंत्री बिसाहूलाल खाद्य एवं नागरिक अपूर्ति मंत्री द्वारा ग्राम फुनगा जिला अनूपपुर मे अपने भाषण में सवर्ण और क्षत्रीय ठाकुर महिलाओ के बारे मे उनको घर से खीच के निकालो जैसे बयान दिया था, महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रम में इस तरह की दूषित मानसिकता की बाते करना किसी मंत्री पद के व्यक्ति की गरिमा के खिलाफ है। अखिल वैश्विक क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट आपसे अनुरोध करते है कि ऐसे कलुषित मानसिकता के व्यक्ति देश सेवा योग्य नहीं है, इसलिए इन्हें मंत्री पद से बर्खास्त किया जाए और भारतीय दंड संहिता की धारा 153(क), 153(ख), और 505(2) के अंतर्गत लोक गणराज्य में रहने वाले किसी वर्ग को भयाक्रांत करने, शांति भंग करने, सामाजिक संरचना सौहार्दपूर्ण वातारण को बिगाड़ने का अपराधी मान कर कार्यवाही की जाए।


          प्रदेष महिला अध्यक्ष रश्मी तोमर का कहना है कि माननीय सीएम साहब से निवेदन है कि विसाहु लाल साहू ने जो महिलाओं के लिए अभ्रद टिप्पणी की है वह बहुत ही निंदनीय है और उस टिप्पणी से मातृ शक्ति को बहुत आघात पहुंचा है। हम सरकार से कहना चाहते हैं कि बिसाहूलाल को मंत्री पद से तुरंत बर्खास्त किया जाए और बंद कमरे में माफी मांगने को हम माफी नहीं मानते जिस तरह सार्वजनिक मंच से मातृ शक्ति के बारे में बोला है उसी तरह से या तो सार्वजनिक स्थल पर माफी मांगे नहीं तो पद से इस्तीफा दिलवाया जाए। अगर सरकार हमारी बात को नहीं मानती है तो दो हजार अट्ठारह का इतिहास दोबारा दोहराना पड़ेगा। सारा राजपूत समाज इसका विरोध करेगा। प्रदेश अध्यक्ष योगेन्द्र पाल सिंह ने कहा कि इस तरह का व्यावहार कर माफी मांग लेना अस्वीकार्य है, मंत्री जी को इस्तीफा देकर राजनीति से सन्यास ले लेना चाहिए। रश्मि तोमर के साथ मातृशक्ति प्रमिला राठौर, रजनी जादौन, मंजू चौहान, सरिता राठौर, अनिता राजपूत, रूबी तोमर, प्रीति बेस, चंद्रा जादौन, संतोष बेस, सरिता राठौर, धन सिंह हाड़ा,कुंवर पवन प्रताप सिंह सिसोदिया, नितेश सिंह पीपाड़ा, सुंदरपाल सिंह सांखला कुंवर कृष्णपाल सिंह हाड़ा, यशपाल सिंह सांखला, राकेश सिंह तंवर आदि उपस्थित थे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox