
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका दक्षिण थाना क्षेत्र में कई वारदातों को अंजाम दे चुके एक अपराधी को द्वारका स्पेशल स्टाफ ने पकड़ने में सफलता प्राप्त की हैं। हालांकि आरोपी पहले भी कई बार गिरफ्तार किया जा चुका है लेकिन छूटते ही फिर आपराधिक वारदातों को अंजाम देता था। आरोपी चाकू की नोक पर लोगों को डराकर रंगदारी मांगता था।
इस संबंध में द्वारका डीसीपी शंकर चौधरी ने बताया कि आपरेशन वर्चस्व के तहत सभी थाना पुलिस व जिला की सभी टीमें अपराधियों को पकड़ रही है। इसी कड़ी में स्पेशल स्टाफ टीम ने रंगदारी की कई वारदातों को अंजाम दे चुके एक कुख्यात आरोपी हिमांशु उर्फ सनी उर्फ सुधांशु उर्फ चौडा माथा नामक अपराधी को पकड़ा हैं जिसने हाल ही में एक आरटीवी बस के चालक से चाकू की नोक पर उसके सारे पैसे छीन लिये थे। इस संबंध में पीड़ित चालक रमेश कुमार ने द्वारका दक्षिण थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी। जिसे देखते हुए एसीपी ऑपरेशन विजय सिंह ने स्पेशल स्टाफ के इंजार्च नवीन कुमार के नेतृत्व में एसआई रंजीव त्यागी, एसआई नानाग राम, एसआई जयबीर, एएसआई उमेश, एचसी बच्चू सिंह, एचसी राज कुमार, एचसी संदीप, एचसी प्रवीण सीटी रवि, और सीटी राजकुमार की एक टीम का गठन किया और आरोपी को पकड़ने के निर्देश दिये। हालांकि इस वारदात को पुलिस के पास कोई सबूत नही था लेकिन फिर भी टीम ने सजगता से काम करते हुए एक मुखबीर की सूचना पर आरोपी को बिंदापुर-मटियाला क्षेत्र से दो महीने की कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ लिया और आरटीवी चालक के साथ हुई लूट का मामला सुलझा लिया। आरोपी हिमांशु उर्फ सनी उर्फ सुधांशु उर्फ चौडा माथा पुत्र के एम तिवारी निवासी डी-1/25, मनसा राम पार्क, उत्तम नगर, उम्र- 30 वर्ष ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह बिंदापुर थाने का बीसी हैं और पिछले 12 साल से लगातार आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहा हैं। उसके खिलाफ पहले से विभिन्न थानों में 23 मामले दर्ज है। पुलिस ने फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी के बाद दो मामले सुलझने का दावा किया है। पुलिस ने आरोपी से एक बटनदार चाकू बरामद किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।





More Stories
दहेज संबंधी मामले में सुनवाई से बच रहे एक घोषित अपराधी गिरफ्तार
अवैध शराब की अंतरराज्यीय तस्करी का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार
दिल्ली में 1800 लोगों को मकान खाली करने का आदेश, आली गांव में 8.48 एकड़ जमीन से हटेगा अवैध कब्जा
आश्रम में 2 साध्वियों की घुसकर हत्या… फिर 32 साल तक जमकर ली मौज, ऐसे पुलिस के हत्थे चढ़ा दरिंदा
दिल्ली: 15 दिन पुरानी पिटाई का बदला लेने के लिए 17 साल के किशोर पर चाकू से हमला, 3 नाबालिग पकड़े गए
23 मामलों में वांछित कथित शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल, जेवर और 17,500 रुपये बरामद