
मानसी शर्मा/- कांग्रेस के पूर्व नेता और डेमोक्रेटिव प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (DPAP) गुलाम नबी आजाद ने मुसलमानों को लेकर एक विवादित्त बयान दिया है। आजाद ने कहा कि हिंदू धर्म इस्लाम से काफी ज्यादा पुराना है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सभी मुसलमान पहले हिंदू ही थे। आपको बता दें कि , सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा गुलाम नबी आजाद का वीडियो जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले का है. आजाद 9 अगस्त को यहां भाषण देने पहुंचे थे. यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
अपने भाषण के दौरान उन्होंने कहा था कि 1500 साल पहले इस्लाम का जन्म हुआ था। भारत में कोई भी बाहरी नहीं है। हम सभी इस देश के हैं. भारत के मुसलमान मूल रूप से हिंदू थे, जो बाद में कनवर्ट हो गए।
भाषण के दौरान गुलाब नबी आजाद ने कहा कि कश्मीर में 600 साल पहले सिर्फ कश्मीरी पंडित थे. फिर कई लोग कनवर्ट होकर मुसलमान बन गए। इस दौरान आजाद ने लोगों से भाईचारा, शांति और एकता बनाए रखने का आग्रह करते हुए कहा,’धर्म को राजनीति के साथ नहीं जोड़ा जाना चाहिए. लोगों को धर्म के नाम पर वोट नहीं देना चाहिए।
तो फिर हिंदू-मुसलमान क्यों करना?
डेमोक्रेटिव प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी के चीफ गुलाम नबी आजाद ने कहा कि मुसलमान भी इस जमीन के अंदर जाता है। उसका मांस उसकी हड्डियां भी इसी भारत माता की धरती का हिस्सा बन जाते हैं। तो फिर हिंदू-मुसलमान क्यों करना? दोनों इसी मिट्टी में मिल जाते हैं। कहने का मतलब यह है कि यह सब सियासी जंग है।





More Stories
प्रियंका गांधी ने सड़क पर लेटे रहने की बहुत कोशिश की, लेकिन दिल्ली पुलिस ने राहुल संग हिरासत में लिया
11 घंटे तक चला हाई-प्रोफाइल ड्रामा
दिल्ली में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई: 5 हजार क्वार्टर अवैध शराब बरामद, आरोपी हिरासत में
दिल्ली-NCR में अक्टूबर महीने में गर्मी ने छुड़ाए लोगों के पसीने, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का हाल
प्रशांत विहार थाने के SI को CBI ने रिश्वत लेते पकड़ा, 80 हजार रुपये की और मांग का आरोप
दिल्ली पुलिस के ACP विवेक भगत बने ADCP, जंतर-मंतर पर छेड़खानी के आरोपों के बीच मिला प्रमोशन