गुरुग्राम में टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव के पिता ने की थी ‘गोलियां’ की छुट्टी, वजह जान कांप उठेगा दिल!

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गुरुग्राम में टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव के पिता ने की थी ‘गोलियां’ की छुट्टी, वजह जान कांप उठेगा दिल!

गुरुग्राम/- गुरुग्राम सेक्टर-57 स्थित एक घर में गुरुवार की सुबह करीब 11.30 बजे पूर्व राज्य स्तरीय महिला टेनिस खिलाड़ी को उसके पिता ने गोली मारकर हत्या कर दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि टेनिस खिलाड़ी के अकेडमी चलाने पर नाराजगी के चलते पिता ने गोली मार दी।  राधिका यादव को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस उपायुक्त पूर्व, प्रबन्धक थाना सेक्टर-56, एफएसएल, सीन-ऑफ-क्राइम व फिंगरप्रिंट की पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थल व मृतक के शव का निरीक्षण करने उपरान्त शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी रखवाया गया। मृतक की पहचान राज्य स्तरीय टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव के रूप में हुई है, जोकि अपने परिवार के साथ सेक्टर-57 में रहती थी।

मृतक राधिका एक टेनिस अकेडमी चलाती थी और उसके पिता टेनिस अकेडमी चलाने की बात से खुश नहीं थे, मृतक के साथ टेनिस अकेडमी चलाने को बात पर हुए विवाद के चलते गुरुवार को राधिका यादव के पिता ने गुस्से में आकर अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से उसको तीन गोली उसकी पीठ में मार दी। घटना के बाद राधिका को एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस को निजी अस्पताल से युवती को गोली लगने की सूचना मिली तो सेक्टर-56 थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृत खिलाड़ी राधिका के पिता दीपक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके पास से लाइसेंसी हथियार बरामद कर लिया है।

मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। राधिका यादव नेशनल लेवल की टेनिस प्लेयर थीं। वह कई बड़ी प्रतियोगिताएं जीत चुकी थीं। राधिका ने कई मेडल्स जीतकर अपने परिवार का नाम रोशन किया था। उनका जन्म 23 मार्च 2000 को हुआ था। वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन में डबल्स टेनिस प्लेयर में 113 रैंकिंग थी और आईटीएफ डब्ल्यू में वह टॉप 200 में थीं। राधिका को देश की उभरती प्रतिभाओं में से एक माना जाता था और वह अपने जोश और जज्बे से देश का नाम रोशन कर रही थीं।

गुरुग्राम के सेक्टर-57 में राधिका यादव का घर है। यहां वह अपने परिवार से साथ रहती थीं। काफी दिनों से पिता दीपक यादव उनसे नाराज चल रहे थे। इसी नाराजगी की वजह से पिता ने आज उनकी हत्या कर दी। दोपहर के समय घर में उनकी मां, पिता के अलावा राधिका थीं। घर से अन्य सदस्य काम से बाहर गए हुए थे। मौका देख पिता ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाली और राधिका पर पांच गोलियां दागीं, जिसमें से तीन गोलियां उनको लगीं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox