द्वारका जिले के अजय पार्क व संगम विहार , नजफगढ़ में मनाया गया गुरु पूर्णिमा का पर्व

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका जिले के अजय पार्क व संगम विहार , नजफगढ़ में मनाया गया गुरु पूर्णिमा का पर्व

गुरु-शिष्य परंपरा के प्रतीक पर्व गुरु पूर्णिमा 10 जुलाई 2025, गुरुवार को नजफगढ़ के अजय पार्क,  संगम विहार व बडूसराय गांव में  कमशः आदरणीय भाई प्रदीप कुमार जी, आदरणीय भाई मा. शीशराम जी व आदरणीय भाई श्री ताराचंद जी की पतंजलि योग कक्षाओं में बड़ी धूमधाम से मनाया गया । इन सभी स्थानों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु योग साधक भाई-बहनों ने उत्साह से भाग लिया । पूरे द्वारका जिले में यह कार्यक्रम देखने को मिले ।
द्वारका जिले के पतंजलि योग समिति के अध्यक्ष आदरणीय योगी भाई ओमप्रकाश यादव जी ने अजय पार्क में आयोजित यज्ञ के ब्रह्मा के रूप में वैदिक रीति से यज्ञ किया। प्रातः कालीन वर्षा भी योगियों के जनून और उत्साह को नहीं रोक पाई और समारोह का आयोजन सुचारू रूप से चला।

इस अवसर पर प्रभारी भाई ओमप्रकाश यादव जी ने योगी भाई बहनों और उनके परिजनों को गुरु पूर्णिमा की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत में गुरु-शिष्य परंपरा अनादिकाल से चली आ रही है। हमारे ऋषि मुनियों ने देश को ज्ञान की अमूल्य  सम्पदा  दी है।आज का दिन उसी परंपरा के सम्मान का दिन है। इस मौके पर परम पूज्य  योग ऋषि  स्वामी रामदेव जी महाराज एवं आयुर्वेद शिरोमणि श्रद्धेय आचार्य बालकृष्ण जी को उनके राष्ट्र के प्रति स्वदेशीकरण,  योग,  आयुर्वेद की विश्व क्रान्ति, सेवा साधना और समर्पण को याद कर अपनी कृतज्ञता प्रकट की। कार्यक्रम में प्रसाद वितरण किया गया। मुख्य शिक्षक भाई प्रदीप कुमार जी, श्री चन्द्र पाल जी, भाई राजपाल जी ,  बहन श्रीमती सुरेश जी सहित इस पर्व को आस्था और संकल्प के साथ मनाते हुए गुरुजनों को सभी ने श्रद्धा सुमन अर्पित किये। बहनों ने व भाई राजपाल जी ने भजन गायन की सुन्दर प्रस्तुती दी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox