कपिल शर्मा के कैफे पर खालिस्तानी साजिश, फायरिंग की जिम्मेदारी आतंकी ने खुद ली

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कपिल शर्मा के कैफे पर खालिस्तानी साजिश, फायरिंग की जिम्मेदारी आतंकी ने खुद ली

कनाडा/सिमरन मोरया/- कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया के सरे शहर में कॉमेडियन कपिल शर्मा के नवनिर्मित कैफे ‘KAP’S CAFE’ पर बीती रात गोलीबारी हुई। इस हमले की जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकी हरजीत सिंह लड्डी ने ली, जो बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़ा है और भारत की एनआईए की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल है।

जानकारी के अनुसार, हमलावर ने कार से कैफे की खिड़की पर 9-12 राउंड गोलियां चलाईं, जिसका वीडियो सीसीटीवी में कैद होकर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लड्डी ने दावा किया कि यह हमला कपिल शर्मा के किसी पुराने बयान से नाराजगी के कारण किया गया, हालांकि बयान की पुष्टि नहीं हुई है। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। कनाडा पुलिस ने इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी है, और सीसीटीवी फुटेज की मदद से हमलावरों की तलाश की जा रही है। कपिल शर्मा या उनकी टीम ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। यह घटना भारत-कनाडा संबंधों और कनाडा में भारतीय समुदाय की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा रही है।

क्यों किया गया यह हमला
जानकारी के अनुसार, कुछ हमलावरों कपिल शर्मा और गिन्नी के कैफ पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। अभी तक इस बात का कोई खुलासा नहीं पाया है कि यह हमला क्यों किया गया। साथ ही इस हमले पर कपिल और गिन्नी की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। रिपोर्ट्स की मानें तो निशाने पर कपिल शर्मा का रेस्त्रां, या कपिल शर्मा को धमकाने के लिए ये फायरिंग की गई इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox