
दिल्ली/सिमरन मोरया/- पश्चिमी दिल्ली के रघुबीर नगर स्थित घोड़े वाला मंदिर रोड पर गुरुवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दिल्ली सरकार और प्रशासन की टीम ने बुलडोज़र कार्रवाई करते हुए करीब दो दर्जन झुग्गियों को जमींदोज कर दिया। यह झुग्गियां सड़क किनारे फुटपाथ पर बनी हुई थीं।
प्रशासन की इस कार्रवाई से झुग्गियों में रहने वाले लोग बेसहारा हो गए हैं। खुले आसमान के नीचे इन परिवारों को अब बारिश के मौसम में रातें गुजारनी पड़ रही हैं।

नोटिस मिला था, लेकिन बारिश ने रोका पलायन
झुग्गीवासियों के अनुसार, उन्हें कुछ दिन पहले ही झुग्गियां खाली करने का नोटिस थमा दिया गया था। हालांकि, लगातार हो रही बारिश के चलते अधिकतर लोग अपने सामान के साथ झुग्गियां छोड़ नहीं सके। उन्होंने प्रशासन से कुछ और समय देने की अपील की थी, लेकिन गुरुवार को प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए झुग्गियों को तोड़ दिया।

नाले की सफाई बना कार्रवाई का कारण
स्थानीय निवासियों का कहना है कि सड़क के फुटपाथ के नीचे बने नालों की सफाई के लिए प्रशासन ने आदेश दिया था, लेकिन झुग्गियों की मौजूदगी के कारण सफाई संभव नहीं हो पा रही थी। इस वजह से इलाके में जलभराव की स्थिति बन गई थी।
नोटिस मिलने के बावजूद जब झुग्गियां नहीं हटीं, तो प्रशासन ने मजबूरी में सख्त कदम उठाते हुए बुलडोजर चलवाया।
बेघर परिवारों की बढ़ी मुसीबत
अब स्थिति यह है कि बारिश के मौसम में कई परिवारों के पास न तो छत है और न ही कोई वैकल्पिक व्यवस्था। प्रशासन की ओर से पुनर्वास या अस्थाई आश्रय के लिए कोई व्यवस्था न किए जाने से लोगों में आक्रोश है।
झुग्गीवासियों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि उन्हें कहीं और बसाया जाए या अस्थाई टेंट आदि की व्यवस्था की जाए।
स्थानीय प्रशासन की दलील
प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई जनहित और जल निकासी की समस्या के समाधान के लिए की गई है। यदि झुग्गियां नहीं हटाई जातीं तो नाले की सफाई असंभव थी और इलाके में जल जनित बीमारियां फैलने का खतरा था।





More Stories
देहरादून में किराये के मकान में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला समेत चार गिरफ्तार
बहादुरगढ़ में 100 दिन में दिखने लगा मियावाकी जंगल का असर, पौधों की तेजी से बढ़ी लंबाई
दिल्ली के मायापुरी में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर, राहत व बचाव कार्य पूरा
दिल्ली में प्रदूषण पर एक्शन प्लान तैयार, साउथ-वेस्ट और वेस्ट दिल्ली के हॉटस्पॉट्स की पहचान कर सख्त कार्रवाई के निर्देश
गुरुग्राम में बिजली कटौती पर बवाल, जाम लगाने वालों पर पुलिस का लाठीचार्ज; कई घायल
कुतुब विहार में जहरीली गैस का कहर, सेप्टिक टैंक में दम घुटने से ठेकेदार की मौत