
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गुरूग्राम/नई दिल्ली/प्रदीप यादव/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- काफी समय से बीच सड़क बिजली का खंभा लगा होने के कारण परेशानी झेल रहे लोगों की यह समस्या अब खत्म होने जा रही है। बिजली विभाग के अधिकारियों ने भाजपा युवा नेता नवीन गोयल के आग्रह पर मौके का दौरा किया और खंभे को एक तरफ लगाने का आश्वासन दिया।
अमर कालोनी के लोगों के मुताबिक गली के बीच में कई वर्षों से यह खंभा लगा है। इस कारण यहां से आसानी से वाहनों को निकालना दुभर हो जाता है। अक्सर यहां वाहन निकलने के कारण जाम भी लग जाता है। इस गली से दिनभर हजारों लोग निकलते हैं। पैदल और वाहनों पर लोग यहां से जाते हैं। गली के बीच में हो रही परेशानियों को लेकर भाजपा युवा नेता नवीन गोयल के समक्ष अपनी समस्या रखी। डीएचबीवीएन के अधीक्षण अभियंता मनोज यादव, एसडीओ गौरव चैधरी से अवगत कराया गया। सोमवार को यहां अधिकारियों ने मौका मुआयना भी किया। इस अवसर पर समाजसेवी ललित क्रांतिकारी, भाजपा युवा नेता गगन गोयल, समाजसेवी बाली पंडित के अलावा क्षेत्र से यादराम यादव, रामनिवास, डा. ललित गोला, अशोक सेन मौजूद रहे। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने समस्या को माना और इसे यहां से दो फुट अंदर शिफ्ट करने पर सहमति दी। अधिकारियों ने यहां लटकती बिजली की तारों की खिंचाई करवाने की भी बात कही।





More Stories
एक करोड़ की रंगदारी का नेटवर्क बेनकाब, STF ने तीन आरोपियों को दबोचा
9/11 जैसा हमला होने से बचा लिया’, पीएम मोदी ने की फ्लाईदुबई के जांबाज कैप्टन स्मित मछार की तारीफ
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
बेटी संबंध बनाते वक्त रिकॉर्ड करती थी प्राइवेट वीडियो, फिर पिता करता था ब्लैकमेल! SO की मौत के बाद बस्ती में खुला हनीट्रैप का बड़ा खेल!