क्या मिक्का सिंह ने केकेआर से मांगी थी बर्थडे पार्टी की भीख ?

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 30, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

क्या मिक्का सिंह ने केकेआर से मांगी थी बर्थडे पार्टी की भीख ?

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़ /बॉलीवुड/मानसी शर्मा – मशहूर गायक मीका सिंह और केआरके यानी (कमल आर खान ) के बीच का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है । आपको बता दें, कि  मीका सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल पर केआरके के लिए गाना रिलीज किया है और उसका नाम उन्होंने रखा है – कि केआरके कुत्ता है और इस गाने के बोल बहुत ज्यादा आपत्तिजनक है।

 इसको लेकर केआरके ने भी उन पर पलटवार किया । केआरके ने अब मीका को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने एक वीडियो रिलीज कर मीका पर आरोप लगाया है कि सिंगर ने उनसे हाथ जोड़कर कर कहा था कि प्लीज मुझे अपनी बर्थडे पार्टी में बुला लो। साथ ही ये भी कहा कि मीका ने उनसे कहा था कि मेरे लिए दुबई में कॉन्सर्ट अरेंज करा दें।

आप को बता दे,  की इन दोनों के बीच का विवाद सलमान खान को लेकर शुरू हुआ था । केआरके ने अपने यूट्यूब चैनल पर सलमान खान की फिल्म राधे का रिव्यू किया था जिसमें केआरके ने सलमान खान को बूढ़ा बताया था । इसको लेकर सलमान खान ने केआरके पर केस भी दर्ज किया है । दरअसल मीका सिंह सलमान खान के बहुत बड़े फैन हैं तो गुस्से में आकर मीका सिंह ने भी केआरके  को खरी-खोटी सुना दी और अब यह विवाद बढ़ता ही चला जा रहा है ।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox