

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/बॉलीवुड/मानसी शर्मा – बॉलीवुड के सबसे बड़े अभिनेता अमिताभ बच्चन ने लौकडाउन के बाद शूटिंग पर वापसी कर ली है। आपको बता दें, कि अमिताभ बच्चन अपने काम को लेकर बहुत ज्यादा गंभीर रहते हैं । उनका मानना है कि शूटिंग को वक्त से शुरू कर लिया जाए और वक्त पर ही खत्म कर लिया जाए।
दरअसल बच्चन सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं । और अब उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें अमिताभ बच्चन ने अपने शूट पर वापस जाने की जानकारी दी। फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा,’काम के लिए ड्राइव कर जाते हुए.. ये मेरा पहला दिन है शूट का लॉकडाउन 2.0 के बाद, मैंने पैनगोलिन मास्क लगाया हुआ है और यहीं मेरी अभिव्यक्ति है। हर रोज, हर राह चीजें बेहर और बेहतर हो रही हैं।’ के साथ ही उन्होंने दो नमस्ते वाले और एक हार्ट इमोजी बनाया है। साथ ही हम आपको यह भी बता दें की फिल्म इंडस्ट्री में धीरे धीरे काम को बढ़ाया जा रहा है । सितारे अपने काम पर वापस जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।





More Stories
Zigly Pet Care ने मुंबई के Prolife Speciality Vet Clinic का किया अधिग्रहण
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
मुंबई में एयरहोस्टेस से दुष्कर्म का आरोप, किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी