कौशल व प्रशिक्षण से बन सकते हैं आत्मनिर्भर- चंद्रकांति  

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कौशल व प्रशिक्षण से बन सकते हैं आत्मनिर्भर- चंद्रकांति  

-हिमांशु ब्यूटी पार्लर में मनाया गया युवा कौशल दिवस

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/चारामा, काकेर/शिव कुमार यादव/- चारामा के हिमांशु ब्यूटी पार्लर में युवा कौशल दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व्यापार संघ के अध्यक्ष नारायण दास पंजवानी थे। अध्यक्षता वन विभाग के युगल किशोर ने की। जन शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष राजकुमार टंडन विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

                  इस अवसर पर नारायण दास ने बच्चों से आगे बढ़ने और अपने हुनर को पहचानने का आव्हान किया। राजकुमार टंडन ने युवा कौशल दिवस का उद्देश्य समझाया और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। प्रशिक्षण संस्था की हेड चंद्रकांति नागे ने कहा कि कौशल एवं तकनीकी शिक्षा हासिल करके हम आत्मनिर्भर बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं, शिक्षकों और प्रशिक्षकों को भी कौशल की जरूरत पड़ती है। उन्होंने कहा कि यह प्रतिस्पर्धा का दौर है। बिना कौशल प्रशिक्षण के किसी भी क्षेत्र में आगे नहीं बढ़ा जा सकता। जन शिक्षण संस्थान के जय साहू ने कहा कि अगर व्यक्ति में कोई हुनर हैं तो वह विकट परिस्थितियों में भी अपनी रोजी रोटी कि व्यवस्था आसानी से कर सकता है। इस अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये कार्यक्रम में चद्रकांति नागे  (सेंटर हेड) राजकुमार टंडन ( अध्यक्ष जन शिक्षण संस्थान), जन शिक्षण संस्थान से जयकुमार साहू, अशोक पटेल, महेन्द्र साहू, धर्मेन्द्र पाण्डेय, चित्रलेखा यादव, एकता साहू तथा प्रशिक्षणार्थीगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox