कारगिल रन में BRG का दमदार प्रदर्शन!

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-50 धावकों ने बढ़ाया बहादुरगढ़ का मान, कई विजेता बने -BRG और संस्थापक दीपक छिल्लर को किया सम्मानित

नई दिल्ली/बहादुरगढ़/सिमरन मोरया/-  कारगिल विजय दिवस के अवसर पर द्वारका स्थित वेगास मॉल, नई दिल्ली में आयोजित ‘कारगिल रन’ में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (BRG) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान दर्ज कराई। प्रतियोगिता में BRG के 50 धावकों ने उत्साह, अनुशासन और देशभक्ति की भावना के साथ हिस्सा लिया तथा विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बहादुरगढ़ का गौरव बढ़ाया।

प्रतियोगिता में प्रीति ने 21 किलोमीटर ओवरऑल महिला वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि सूरज सिंह बिष्ट ने 10 किलोमीटर ओवरऑल पुरुष वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया। शलभ खरे ने 10 किलोमीटर (35+ आयु वर्ग) में प्रथम स्थान, कृष्णा राणा ने 10 किलोमीटर (65+ आयु वर्ग) में प्रथम स्थान, ब्रह्म प्रकाश मान ने 21 किलोमीटर (55+ आयु वर्ग) में द्वितीय स्थान, ललिता पांडे ने 21 किलोमीटर (45+ आयु वर्ग) में प्रथम स्थान तथा इकलाश खान ने 21 किलोमीटर (45+ आयु वर्ग) में द्वितीय स्थान प्राप्त कर BRG और बहादुरगढ़ का नाम रोशन किया।

इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अदम्य साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। दौड़ के दौरान BRG के धावकों का अनुशासन, खेल भावना और जोश प्रतिभागियों व दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहा।

आयोजन में खेल, फिटनेस और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (BRG) को विशेष स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं, BRG के संस्थापक दीपक छिल्लर को युवाओं को फिटनेस और रनिंग के प्रति प्रेरित करने तथा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने में उनके योगदान के लिए ‘एम्बेसडर ट्रॉफी’ से सम्मानित किया गया।

दीपक छिल्लर ने कहा कि कारगिल विजय दिवस देश के वीर सैनिकों के अद्वितीय साहस और सर्वोच्च बलिदान को याद करने का अवसर है। उन्होंने बताया कि BRG के 50 धावकों ने पूरे समर्पण के साथ प्रतियोगिता में भाग लेकर शानदार प्रदर्शन किया और कई खिलाड़ियों ने पुरस्कार जीतकर बहादुरगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। उन्होंने कहा कि BRG का उद्देश्य केवल फिटनेस को बढ़ावा देना नहीं, बल्कि युवाओं में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता फैलाना भी है।

कार्यक्रम में BRG के सभी धावकों ने अपनी-अपनी श्रेणियों में सफलतापूर्वक दौड़ पूरी कर समूह और बहादुरगढ़ का मान बढ़ाया। कारगिल के अमर शहीदों को समर्पित इस आयोजन में BRG के उत्कृष्ट प्रदर्शन और खिलाड़ियों की उपलब्धियों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि बहादुरगढ़ की खेल प्रतिभाएं राष्ट्रीय मंच पर लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox