कांग्रेस की नहीं कम हो रही मुश्किलें, इनकम टैक्स से मिला 1700 करोड़ का नोटिस

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कांग्रेस की नहीं कम हो रही मुश्किलें, इनकम टैक्स से मिला 1700 करोड़ का नोटिस

अनीशा चौहान/- लोकसभा चुनाव होने में एक महीने से भी कम का समय बचा है और कांग्रेस की मुश्किलें आए दिन बढ़ते जा रही है। दरअसल, कांग्रेस को इनकम टैक्स विभाग से झटका लगा है। इनकम टैक्स विभाग ने कांग्रेस को 1700 करोड़ रुपए का रिकवरी नोटिस भेजा है। ये नोटिस साल 2017-18 से लेकर के साल 2020-21 के लिए भेजा गया है। इस नोटिस में टैक्स के साथ साथ ही जुर्माना और ब्याज भी जोड़ा गया है।

वहीं इससे पहले गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने भी कांग्रेस को राहत देने से इनकार कर दिया था जिसके बाद आईटी विभाग द्वारा ये एक्शन लिया गया। हाईकोर्ट ने कांग्रेस की आयकर विभाग के खिलाफ याचिका खारिज की थी। इससे पहले साल 2014-15 और 2016-17 तक के टैक्स के वसूलने को लेकर भी कांग्रेस ने याचिका दायर की थी उसे भी कोर्ट ने खारिज किया था।

कोर्ट ने कही थी ये बात

कोर्ट ने आदेश में कहा था कि कांग्रेस ने याचिका का रास्ता तब अपनाया जब टैक्स असेसमेंट की लास्ट डेट नजदीक आ गई है। कोर्ट ने यह भी कहा था कि प्रथम दृष्टया यह लगता है कि आयकर विभाग ने कॉन्ग्रेस के खिलाफ पक्के सबूत इकट्ठा किए हैं। इसी के साथ ही पुरानी याचिका पर भी कॉन्ग्रेस को कोई राहत नहीं मिली थी।

135 करोड़ की रिकवरी की थी

बता दें, इससे पहले आयकर विभाग ने कॉन्ग्रेस के खातों से ₹135 करोड़ की रिकवरी की थी। कॉन्ग्रेस से ये रिकवरी 2018-19 के लिए की गई थी। दरअसल, कॉन्ग्रेस ने वर्ष की आयकर भरने की अंतिम तारीख के एक महीने बाद अपने कागज जमा किए थे और साथ ही उन नियमों का उल्लंघन किया था जिसके अंतर्गत इसे आयकर भरने से छूट मिलती है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox