‘कवच’ का हुआ सफल परीक्षण, टक्कर होने से पहले अपने आप रुकी ट्रेनें

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

‘कवच’ का हुआ सफल परीक्षण, टक्कर होने से पहले अपने आप रुकी ट्रेनें

-भारतीय रेलवे ने .ट्रेनों की दुर्घटनाओं को रोकने के किया रेलवे में बड़ा प्रयोग

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- भारतीय रेलवे द्वारा आज एक बड़ा प्रयोग किया गया। दरअसल, रेलवे ने अपनी सेवाओं और तकनीकी को और ज्यादा विस्तार देने के साथ-साथ दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कवच का परीक्षण किया। परीक्षण के दौरान दो ट्रेनों की फुल स्पीड में टक्कर करवाने का निर्णय लिया। इस प्रयोग द्वारा भारतीय रेलवे सुरक्षा टेक्नोलॉजी ‘कवच’ का परिक्षण करना चाहता था। वहीं, भारतीय रेलवे का यह प्रयोग सफल रहा।  ..
                  बता दें कि, जिन दो ट्रेनों में टक्कर होने वाली थी, उनमें से एक ट्रेन में खुद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव मौजूद थे। वहीं, दूसरी ट्रेन में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन मौजूद थे। भारतीय रेलवे द्वारा यह परीक्षण सिकंदराबाद में किया गया।
                  हाल ही में भारतीय रेलवे ने इस प्रयोग का सफल होने का वीडियो अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। भारतीय रेलवे ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “कवच का सफल परीक्षण! माननीय एमआर/अश्विनी वैष्णव दक्षिण मध्य रेलवे में कवच के कामकाज को देखा। लोकोमोटिव में  स्वचालित रूप से ब्रेक लगाए गए थे। लोको पायलट ने कहा कवच महान है। ..
                 भारतीय रेलवे ने एक और वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “रियर-एंड टक्कर परीक्षण सफल रहा है। कवच ने अन्य लोको से 380 मीटर पहले लोको को स्वचालित रूप से रोक दिया।”

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox