उच्चकोटि के शिक्षक षिक्षक तैयार करेगी दिल्ली टीचर यूनिवर्सिटी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

उच्चकोटि के शिक्षक षिक्षक तैयार करेगी दिल्ली टीचर यूनिवर्सिटी

-मनीष सिसोदिया ने किया ‘दिल्ली टीचर यूनिवर्सिटी’ का उद्घाटन, शिक्षकों को मिलेगी बेहतर ट्रेनिंग

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को दिल्ली टीचर यूनिवर्सिटी का उद्घाटन किया. जिसकी तस्वीरे उन्होंने ट्विटर पर शेयर की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि “मुझे ‘दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय’ का उद्घाटन करते हुए बहुत खुशी हो रही है। यह दिल्ली का अपनी तरह का पहला विश्वविद्यालय है जो दिल्ली के स्कूलों के साथ सहयोग करेंगे जिसका उद्देश्य अच्छी तरह से प्रशिक्षित और उच्च योग्य शिक्षकों को तैयार करना है जो दिल्ली के स्कूलों के  “पश्चिमी दिल्ली के बक्करवाला गांव में नया ‘शिक्षक विश्वविद्यालय’ स्थापित किया जा रहा है। शिक्षकों की एक नई पीढ़ी बनाने के लिए विश्वविद्यालय बीए-बीएड और बीएससी-बीएड जैसे शिक्षक शिक्षा कोर्स पेश करेगा।
                  विश्वविद्यालय के छात्र अपने पाठ्यक्रमों की अवधि के लिए दिल्ली सरकार के स्कूलों के साथ सहयोग करेंगे और शोध पर ध्यान देने के साथ अनुभव प्राप्त करेंगे। चार मंजिला मुख्य विश्वविद्यालय ब्लॉक को दो भागों में बांटा गया है- पहला प्रशासनिक तल और दूसरा शिक्षा तल। भूतल पर एक प्रशासनिक कार्यालय होगा, जबकि कक्षाएं पहली, दूसरी और तीसरी मंजिल पर होंगी. “मुझे ‘दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय’ का उद्घाटन करते हुए बहुत खुशी हो रही ह।. यह दिल्ली का अपनी तरह का पहला विश्वविद्यालय है जिसका उद्देश्य अच्छी तरह से प्रशिक्षित और उच्च योग्य शिक्षकों को तैयार करना है।
             हाल ही में दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने रजोकरी के राजकीय कन्या विद्यालय से राजधानी के 240 सरकारी स्कूलों में करीब 12,430 नए स्मार्ट क्लासरूम का उद्धाटन किया। इस दौरान डिप्टी शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया और दिल्ली के गृह मंत्री सत्येंद्र जैन भी मौजूद रहे। इस दौरान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से देश के कई बड़े नेता केजरीवाल को आतंकवादी कहते रहे हैं, जिससे मुझे हंसी आई. जिस व्यक्ति को वे आतंकवादी कह रहे हैं, वह आज देश को 12,430 कक्षाएं समर्पित कर रहा है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox