पत्नी से मिलने आया एक प्रेमी, पति ने तेजाब डाल बना दिया “अंधा”

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पत्नी से मिलने आया एक प्रेमी, पति ने तेजाब डाल बना दिया “अंधा”

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/विक्की झा– देश के इस बिगड़ते माहौल में आए दिन हम बिहार में कई बेगुनाहों को मुठभेड़ का शिकार होते हुए देखते हैं। यह खबर बिहार में सुपौल के नजदीक स्थित बेला टोला की है, जहां एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने उसके नए–नए ससुराल गया था, उसके ससुराल पहुंचने की खबर ना जाने कब, कहां और कैसे उस महिला के सुसराल वालों को लग गई?

सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि, प्रेमी के वहां आने की खबर स्वयं प्रेमिका के भाई ने प्रेमिका के ससुराल वालों को और उसके पति को दी थी, फिर तो ससुराल वालों ने उसके वहां आने के तुरंत बाद प्रेमी को मौका ए वारदात पर घेर लिया। इसके बाद प्रेमिका के ससुराल वालों ने मौके का फायदा उठाते हुए युवक को खूब पीटा और बाद में उसकी आंखों में तेजाब डालकर उसकी आंखें भी छीन ली। हालांकि सुपौल के पुलिस अधिकारी PSI और उनकी टीम ने इस मामले की खोज पड़ताल शुरू कर दी है। कांड में शामिल सभी आरोपी इस वक्त तक फरार है, पर जल्द ही वह बिहार पुलिस की हिरासत में होंगे, इस बात का आश्वासन स्वयं सुपौल के PSI ने मीडिया द्वारा हुई बातचीत में बताया हैं।

हालांकि पुलिस अभी इस मामले में शामिल सभी अपराधियों तक नहीं पहुंच पाई है, पर प्रेमी पीड़ित के घर वालों को पुलिस ने पूरी तरह से आश्वासन दिया है कि, वह जल्द से जल्द इस मामले की तह तक पहुंच कर अपराधियों को न्यायपालिका द्वारा उचित दंड दिलाने की पूर्ण कोशिश करेंगी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox