कल मैं फोड़ूंगा अंडरवर्ल्ड कनेक्शन का हाइड्रोजन बम- नवाब मलिक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कल मैं फोड़ूंगा अंडरवर्ल्ड कनेक्शन का हाइड्रोजन बम- नवाब मलिक

-मैने बम ब्लास्ट के किसी गुनाहगार से जमीन नही खरीदी, बेटी भेजेगी फडणवीस को कानूनी नोटिस

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- आर्यन खान ड्रग्स मामला अब राजनीतिक गलियारों तक जा पंहुचा है। जिसे लेकर भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस व एनसीपी नेता नवाब मलिक में एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का खेल शुरू हो गया है। मंगलवार को नवाब मलिक ने देवेंद्र फडणवीस के आरोपो का जवाब देते हुए कहा कि मैंने किसी भी अंडरवर्ल्ड के व्यक्ति या बम ब्लास्ट के किसी भी गुनहगाकर से संपत्ति नहीं खरीदी है। उन्होने कहा कि कल मैं देवेंद्र फडणवीस के अंडरवर्ल्ड कनेक्शन का हाइड्रोजन बम फोड़ूंगा जिससे यह साफ हो जायेगा कि किसके किस से क्या कनेक्शन है और कौन लोग किस अंतर्राष्ट्रीय डॉ़न के साथ काम कर रहे थे और किनके संरक्षण में यह सब चल रहा था।


                     यहां बता दें कि देवेंद्र फडणवीस द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद नवाब मलिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और देवेंद्र फडणवीस के आरोपों का जवाब दिया। नवाब मलिक ने कहा कि आज तो वे देवेंद्र फडणवीस के आरोपों का जवाब देंगे. लेकिन कल सुबह वे देवेंद्र फडणवीस के साथ अंडरवर्ल्ड के कनेक्शन का खुलासा करेंगे.। नवाब मलिक ने कहा, ‘देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि वे पटाखे फोड़ेंगे, लेकिन वे पटाखे फुस्स निकले, भींगे हुए निकले. उनमें आवाज नहीं है। देवेंद्र जी ने आरोप लगाया कि मैंने मुंबई बम ब्लास्ट के आरोपियों से जमीन खरीदी,. मैंने या मेरी कंपनी ने जो भी डील की है. उसके सारे कागजात हैं,. आप जिस भी कंपीटेंट अथॉरिटी के पास जाना चाहते हैं, जाएं., मेरे 62 साल के जीवन में आज तक किसी ने अंडरवर्ल्ड से संबंध जोड़ने का साहस नहीं किया है. आपने झूठ का आडंबर खड़ा किया. लेकिन मैं राई का पहाड़ नहीं बनाऊंगा. मैं कल सुबह हाइड्रोजन बम फोड़ूंगा.।
                   नवाब मलिक ने कहा, ‘ मैंने किसी भी अंडरवर्ल्ड के किसी व्यक्ति से संपत्ति नहीं खरीदी है। मैंने किसी मुंबई बम ब्लास्ट में संलिप्त पाए गए व्यक्ति से कौड़ियों के मोल जमीन नहीं खरीदी। इससे उलट इस शहर में देवेंद्र फडणवीस से जुड़े लोग किस अंतर्राष्ट्रीय डॉ़न के साथ काम कर रहे थे और किनके संरक्षण में यह सब चल रहा था, वह मैं कल बताऊंगा।
                    देवेंद्र फडणवीस ने आरोप लगाया है कि नवाब मलिक ने दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर के सबसे करीबी शख्स सलीम पटेल और मुंबई ब्लास्ट का आरोपी शाह वली खान से कौ़ड़ियों के मोल जमीन खरीदी है। कुर्ला में साढ़े तीन करोड़ की जमीन की सिर्फ तीस लाख में डील हुई और बीस लाख पेमेंट किए गए. यानी सिर्फ 25 रुपए स्क्वायर फुट में अंडरवर्ल्ड के लोगों से नवाब मलिक और उनके परिवार ने जमीन खरीदी है। फडणवीस ने यह आरोप लगाया कि ऐसी एक-दो नहीं बल्कि कम से कम चार प्रॉपर्टियां नवाब मलिक परिवार द्वारा खरीदी गई हैं जिनका सीधा संबंध अंडरवर्ल्ड के लोगों से है,. टाडा के आरोपी से है। इसके जवाब में नवाब मलिक ने कहा, ‘सरदार शाह वली खान का गोवावाला कंपाउंड में घर था.। वह गोवावाला कंपाउंड में वॉचमैन की हैसियत से काम करता था। उसने जमीन के कागजात में अपना नाम डलवाया हुआ था। हम उस जमीन के किराएदार थे।. हमने सिर्फ इतना किया कि वह जमीन खरीदते वक्त उसका नाम कागजात से हटवाया और इसके लिए उसे पैसे दिए।
                   नवाब मलिक ने आगे कहा कि, ‘आपने आरोप लगाया था कि मेरे दामाद के घर से गांजा बरामद हुआ था। मेरी बेटी आपके इस आरोप के लिए नोटिस भेज रही है। अब आप उसका जवाब दीजिए।
                    यहां बता दें कि यह जमीन जिसके नाम खरीदी गई है उनका नाम फराज मलिक है। फराज मलिक नवाब मलिक के बेटे हैं। इस मामले में  फराज मलिक ने बताया कि, ‘सलीम पटेल उस जमीन का लैंड लॉर्ड था। वहां हम किराएदार थे.। हमने जब इस जमीन की मिल्कियत हासिल की तब सलीम पटेल कन्विक्टेड नहीं था। हमने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए जमीन हासिल की। यह जमीन 2005 में खरीदी गई है। सलीम पटेल कन्विक्टेड 2008 के बाद हुआ है। उससे पहले वो 1993 बम ब्लास्ट का आरोपी था, दोषी करार नहीं दिया गया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox