ओला ने इलेक्ट्रिक स्कूटर पर शुरू की नई सर्विस

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ओला ने इलेक्ट्रिक स्कूटर पर शुरू की नई सर्विस

-अब सस्ते में चला पाएंगे इलेक्ट्रिक स्कूटर

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- देश की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन बनाने वाली कंपनी ओला की ओर से नई सर्विस को लाया गया है। कंपनी की इस सर्विस के जरिए किस तरह कम कीमत में इलेक्ट्रिक स्कूटर को चलाया जा सकता है। सर्विस के अंदर कंपनी किन चीजों को शामिल कर रही है। ओला की ओर से सब्स्क्रिप्शन प्लान की नई सर्विस को शुरू किया गया है। कंपनी की ओर से इसमें दो तरह की सर्विस दी जाएंगी। दोनों नए सब्स्क्रिप्शन प्लान्स को कंपनी ने ओला केयर और ओला केयर प्लस का नाम दिया है।

क्या है खूबियां
ओला केयर और ओल केयर प्लस में कंपनी की ओर से कई तरह की सर्विस ग्राहकों को दी जाएंगी। इनमें सर्विस पर फ्री लेबर, थेफ्ट असिस्टेंस हेल्पलाइन सपोर्ट, रोडसाइड असिस्टेंस, फ्री होम सर्विस के साथ पिकअप-ड्रॉप, फ्री कन्ज्यूमेबल्स, 24/7 डॉक्टर और एंबुलेंस सर्विस सहित कई और सेवाओं को दिया जाएगा।

क्या है कीमत
कंपनी की ओर से ओला केयर के लिए दो हजार रुपये और जीएसटी चार्ज किया जाएगा जबकि ओला केयर प्लस के लिए कंपनी जीएसटी के साथ 2999 रुपये चार्ज करेगी। इन प्लान्स को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या एक्सपीरियंस सेंटर के जरिए खरीदा जा सकता है।

क्या नहीं होगा शामिल
ओला की वेबसाइट पर इसकी भी जानकारी दी गई है कि इन सेवाओं में क्या शामिल नहीं होगा। कंपनी ने बताया है कि ऐसी कोई भी घटना जिसमें टूट-फूट जान-बूझकर की गई नुकसान किया गया हो। वाहन चालक नशे की स्थिति या दवाओं, विषाक्त पदार्थों या नशीले पदार्थों के प्रभाव में हो। जैसी कई चीजों को इस प्लान में शामिल नहीं किया जाएगा।

कंपनी के सीएमओ ने कही यह बात
ओला के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर, अंशुल खंडेलवाल ने कहा कि ग्राहक-केंद्रित ब्रांड होने के नाते, सेवा हमेशा हमारे लिए सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। ओला केयर सब्सक्रिप्शन प्लान के जरिए, हम ग्राहक सेवा अनुभव की पूरी तरह से नए सिरे से कल्पना कर रहे हैं और अपने ग्राहकों के लिए सर्वश्रेष्ठ-इन-सेल आफ्टर-सेल्स सेवा लाने का लक्ष्य रखते हैं। सब्सक्रिप्शन प्लान ग्राहकों को हमारे सर्विस नेटवर्क तक 360-डिग्री एक्सेस प्रदान करता है।
                ओला केयर के सब्सक्रिप्शन प्लान के दो स्तर हैं – ओला केयर और ओला केयर$। ओला केयर योजना के लाभों में सेवा पर फ्री लेबर, थेफ्ट हेल्प हेल्पलाइन और रोडसाइड असिस्टेंस और पंचर हेल्प शामिल हैं। ओला केयर$ के अलावा ओला केयर के फायदों में एनुअल कॉम्प्रीहेंसिव डायग्नोस्टिक, फ्री होम सर्विस और पिक-अप/ड्रॉप, फ्री कन्ज्यूमेबल आइटम्स और 24/7 डॉक्टर और एम्बुलेंस सेवा शामिल हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox