
नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सोमवार को चीन के तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगे। क्रेमलिन के विदेश नीति सलाहकार यूरी उशाकोव ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मोदी और पुतिन दोनों 31 अगस्त से एक सितम्बर तक एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए चीन जाऐंगे।

इस वर्ष की पहली बैठक
उशाकोव ने पत्रकारों से कहा, ‘‘एससीओ प्लस बैठक (एक सितंबर) के ठीक बाद, हमारे राष्ट्रपति पुतिन प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे।’’ उन्होंने कहा कि यह इस वर्ष उनकी पहली बैठक होगी, हालांकि वे फोन पर नियमित रूप से संपर्क में रहे हैं।


उन्होंने आगे कहा कि ‘‘दोनो देश एक विशेष रणनीतिक साझेदारी से बंधे हैं।’’ उशाकोव ने कहा कि इस संबंध में एक प्रासंगिक वक्तव्य दिसंबर 2010 में पारित किया गया था, जिसका अर्थ है कि इस वर्ष उस घटना के 15 वर्ष पूरे हो रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘विशेष रूप से महत्वपूर्ण बात यह है कि दिसंबर में हमारे राष्ट्रपति की आगामी भारत यात्रा की तैयारियों पर चर्चा भी की जाएगी।’’





More Stories
बादली में मेधावी विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को किया सम्मानित
नजफगढ़ फायरिंग केस में क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, 6 गिरफ्तारी के बाद जांच के दायरे में विदेश में बैठा अपराधी
विपक्ष मुख्यमंत्री की साड़ी, चप्पल और व्यक्तिगत गतिविधियों पर नजर रखने में व्यस्त है; जानिए क्यों बिफरी रेखा गुप्ता
संस्कारवान परिवार ही सशक्त समाज का आधार : तोखन साहू
देवप्रयाग इलाके में कार गिरी, 2 की मौत 3 घायल
दिल्ली में सेक्सटॉर्शन साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार