एडीजीपी श्री संदीप खिरवार ने किया थाना सदर व लाइनपार बहादुरगढ का औपचारिक निरीक्षण

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एडीजीपी श्री संदीप खिरवार ने किया थाना सदर व लाइनपार बहादुरगढ का औपचारिक निरीक्षण

-व्यवस्थाओं को दुरुस्त बनाए रखने के संबंध में अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बहादुरगढ़/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- बृहस्पतिवार को रोहतक रेंज के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री संदीप खिरवार आईपीएस ने बहादुरगढ का दौरा किया। बहादुरगढ़ पहुंचने पर रोहतक रेंज के एडीजीपी श्री संदीप खिरवार आईपीएस का एसपी झज्जर श्री वसीम अकरम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रांत भूषण व अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। विशेष रुप से बहादुरगढ़ पहुंचे एडीजीपी श्री संदीप खिरवार ने थाना सदर बहादुरगढ़ व थाना लाइनपार बहादुरगढ़ का औपचारिक निरीक्षण किया। इस अवसर पर एसपी झज्जर श्री वसीम अकरम आईपीएस, एडिशनल एसपी झज्जर श्री विक्रांत भूषण, एएसपी बादली श्री अमित यशवर्धन, आरटीओ श्रीमती धारणा यादव, डीएसपी बहादुरगढ़ पवन कुमार, थाना प्रबंधक सदर बहादुरगढ़ निरीक्षक सत्येंद्र कुमार, थाना प्रबंधक लाइनपार बहादुरगढ़ निरीक्षक अशोक कुमार व अन्य पुलिस जवान भी मौजूद रहे।


              थाना सदर बहादुरगढ़ का औपचारिक निरीक्षण करते हुए एडीजीपी श्री संदीप खिरवार ने थाना की बिल्डिंग, तमाम रिकार्ड, सीसीटीएनएस एवं कंप्यूटर कक्ष का निरीक्षण किया। शिकायती एवं मालखाना रजिस्टर को भी चैक किया गया। थाना के एमएचसी कक्ष के रिकॉर्ड तथा शस्त्रागार में रखें असलाह इत्यादि की बारीकी से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना में थाना प्रबंधक के कार्यालय सहित थाना के मालखाना, कंप्यूटर कक्ष, वायरलैस कक्ष का बारीकी से निरीक्षण किया। थाना में बने हवालात का निरीक्षण करते हुए उन्होंने जरूरी सुधार करने के निर्देश दिए। वही थाना में बनी मैस का निरीक्षण करते हुए उन्होंने जवानों को खाना पोस्टिक व समय पर मिले इसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। थाना के रिकॉर्ड को सुरक्षित एवं तरतीब से रखने तथा थाना में साफ सफाई एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। थाना परिसर में बिजली व पानी की उचित व्यवस्था तथा सीवेज सिस्टम के सुचारू संचालन के संबंध में भी थाना प्रबंधक को निर्देश दिए गए। मालखाने का निरीक्षण करते हुए उन्होंने माल मुकदमा तथा थाना में खड़े पुराने तथा पुलिस कब्जे में लिए गए वाहनों के मामलों का जल्द से जल्द निपटारा करने के दिशा निर्देश दिए। उन्होंने थाना के प्रांगण में पड़े गैर जरूरी सामान को तुरंत हटाने के निर्देश दिए।


                थाना सदर बहादुरगढ़ के औपचारिक निरीक्षण के पश्चात अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रोहतक रेंज श्री संदीप खिरवार, एसपी श्री वसीम अकरम व अन्य पुलिस अधिकारी थाना लाइनपार बहादुरगढ़ पहुंचे। थाना परिसर का एडीजीपी श्री संदीप खिरवार द्वारा बारीकी से निरीक्षण किया गया। औपचारिक निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना में बने एसएचओ कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, एमएचसी व कंप्यूटर कक्ष का मुआयना किया। थाना प्रबंधक को थाना के रिकॉर्ड को दुरुस्त व अपडेट रखने तथा थाना परिसर में साफ-सफाई व स्वच्छता बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने थाना प्रबंधक व अनुसंधान कर्ताओं को अपने कर्तव्य का निष्ठा पूर्वक पालन करने तथा आमजन से संबंधित किसी भी कार्य को लंबित ना रखने के निर्देश दिए गए। थाने में आई शिकायतों एवं उनको निपटाने के संबंध में जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। निरीक्षण के पश्चात अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रोहतक रेंज रोहतक श्री संदीप खिरवार ने कहा कि लोगों की सुविधाओं के मद्देनजर पुलिस की सर्विस को ओर बेहतर करने के प्रयास लगातार जारी है। अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस द्वारा गहनता से कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। अधिकतर आपराधिक वारदातों को सुलझाने में कामयाबी मिली है। नशा के अवैध धंधे पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा गंभीरता से कार्यवाही की जा रही है। पुलिस सदैव आमजन की सेवा के लिए तत्पर है। किसी भी व्यक्ति को कोई परेशानी हो तो वह डायल 112 पर सूचित करें। पीड़ित व्यक्ति की सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तुरंत मुनासिब कार्रवाई की जाएगी। त्वरित पुलिस सहायता के लिए डायल 112 लगातार 24 घंटे आमजन की सेवा के लिए उपलब्ध है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox