एक बार फिर आईजीआई एयरपोर्ट पर विदेशी नागरिक 18 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एक बार फिर आईजीआई एयरपोर्ट पर विदेशी नागरिक 18 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार

-कीनिया का रहने वाला है आरोपी, नैरोबी से दोहा के रास्ते आया है दिल्ली
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक बार फिर कस्टम विभाग ने एक विदेशी नागरिक को भारी मात्रा में हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ड्रग स्मग्लर के कब्जे से 18 किलो हेरोइन बरामद की है। ड्रग स्मग्लर कीनियाई नागरिक है और वह नैरोबी से दोहा होते हुए दिल्ली पहुंचा है। उसकी दो ट्रॉली बैग से हेरोइन के पैकेट बरामद हुए हैं। जिनकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है।
               कस्टम अधिकारी ने बताया कि आरोपी आज सुबह दोहा के रास्ते नैरोबी से दिल्ली पहुंचा। टर्मिनल 3 पर इमिग्रेशन क्लियरेंस के बाद ग्रीन चैनल को पार करने के दौरान तैनात कस्टम की टीम ने रैंडम चेकिंग की। चेकिंग के दौरान उसे रोका गया और उसकी दो ट्रॉली बैग की तालाशी ली गई।   तलाशी के दौरान कुछ भी नहीं मिला, लेकिन खाली ट्रॉली बैग का वजन सामान्य से अधिक लगा। शक होने पर जब जांच की गई तो ट्रॉली बैग का बॉटम अधिक मोटा दिखा। इसके बाद टीम ने उसमें अंदर से लगाए गए फॉल्स बॉटम को निकाला। जिसमें प्लास्टिक के पैकेट मिले। इन पैकेट्स में व्हाइट पाउडर भरे हुए थे। जांच करने पर ये व्हाइट पाउडर हेरोइन निकली। जिसे कस्टम विभाग ने जब्त कर आरोपी को एनडीपीएस व कस्टम एक्ट तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं। अफसर देश के भीतर उसके नेटवर्क का सुराग लगाने में जुटे हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox