रामनवमी के शुभ अवसर पर JNU में हुई झड़प

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

रामनवमी के शुभ अवसर पर JNU में हुई झड़प

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/ नई दिल्ली/ मानसी शर्मा – दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में रविवार शाम छात्रों के दो गुटों के बीच नाँनवेज खाने को लेखर हिंसक झड़प हो गई। जिसमें कि कई छाश्र घायल हो गए। ABVP सदस्यों ने लेफ्ट विंग पर रामनवमी पर पूजा नहीं करने देने का आरोप लगाया है । उनका कहना था कि आज रामनवमी पर दोपहर 3.30 बजे छात्रों ने पूजा और हवन रखा था ।

लेफ्ट विंग वालो ने वहां पहुंचकर पूजा नहीं करने दी, बाद में खाने पर विवाद की बात करने लगे। दरसल, JNU के कावेरी हाँस्टल में रामनवामी और इफ्तार पार्टी एक साथ थी। इफ्तार पार्टी में नॉनवेज भी रखा गया था। इसी को लेकर विवाद शुरू हुआ। एक गुट का कहना था कि पूजन के दिन नॉनवेज को मेन्यू में नहीं रखना चाहिए। खाने को लेकर दोनों गुटों में बातचीत अचानक मारपीट में तब्दील हो गई।

आप को बता दें कि इसमें 15 छात्र घायल हुए हैं। साथ ही, दिल्ली पुलिस ने इस मामले में एफआईआर कर ली है । इस बीच सोशल मीडीया पर घायल छात्रों कि तस्वीर काफी ज्यादा वायरल हो रही हैं । कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत को सुरक्षित करने के लिए एक साथ खड़े होने की अपील की और कहा कि नफरत और हिंसा देश को कमजोर कर रही है ।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox