केंद्रीय गृहमंत्रालय ने जवानों वास्ते फ्री हवाई कुरियर ‌सेवा पर दिया स्पष्टीकरण

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

केंद्रीय गृहमंत्रालय ने जवानों वास्ते फ्री हवाई कुरियर ‌सेवा पर दिया स्पष्टीकरण

-कॉनफैडरेसन ऑफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेस मार्टियरस वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा चलाई गई मुहिम का असर देखने को मिला
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- गत 1 अप्रैल से केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के जवानों वास्ते फ्री हवाई कुरियर ‌सेवा जोकि नार्थ ईस्ट व जम्मू श्रीनगर के लिए बंद कर दी गई थी अब फिर से केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा चालू करने वास्ते स्पष्टीकरण दिया गया है। कॉनफैडरेसन ऑफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेस मार्टियरस वेलफेयर एसोसिएशन ने इसे सैनिकों के हको की जीत बताया है तथा सरकार का आभार प्रकट किया है। बता दें कि कॉनफैडरेसन ऑफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेस मार्टियरस वेलफेयर एसोसिएशन ने इस मुद्दे पर बड़ी मुहीम चलाई थी जिसका असर अब देखने को मिल रहा है।
               प्रैस इनफार्मेसन ब्यूरो गृह मंत्रालय के प्रवक्ता द्वारा अपने ट्विटर हैंडल से बताया गया कि पहले ही एयर इंडिया द्वारा सेवाओं को जारी रखने के लिए मंजूरी दे चुका है। निविदा को भी अंतिम रूप दे दिया गया है और इस संबंध में आदेश जारी किए जा रहे हैं। साथ ही हवाई यात्रा के कारण देय राशि का भुगतान भी समयनुसार किया जाएगा। गृह मंत्रालय प्रवक्ता ने बताया कि एयर इंडिया के निजीकरण के परिणामस्वरूप सीमा सुरक्षा बल द्वारा निविदाओं को अंतिम रूप देने में थोड़ी देरी अवश्य हुई। फिर से फ्री हवाई यात्रा शुरू करने बारे नोडल एजेंसी बीएसएफ के एक वरिष्ठतम अधिकारी ने भी महासचिव को कल ही अवगत कराया था जिसमें एयर इंडिया के टाटा हस्तांतरण को वजह बताया गया।
               महासचिव रणबीर सिंह आगे कहते हैं कि सरकार को राष्ट्रीय सुरक्षा व जवानों से जुड़े सुरक्षा मामलों में इस प्रकार की कोताही नहीं बरतनी चाहिए। इस दौरान जवानों के काफिले के साथ कोई भी हादसा हो सकता है। ज्ञातव्य रहे कि पुलवामा जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले के बाद केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवानों को फ्री हवाई सेवा देने का फैसला किया गया था।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox