करोड़ों की लूट मामले में आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने रखा 5 लाख का ईनाम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

करोड़ों की लूट मामले में आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने रखा 5 लाख का ईनाम

-रोहतक में 2.62 करोड़ की लूट में अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर बने हुए हैं आरोपी
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- हरियाणा के रोहतक में हुई 2.62 करोड़ की लूट मामले में पुलिस को अभी तक कोई सुराग हासिल नही हुआ है। हालांकि इस मामले में पुलिस कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस आरोपितों की तलाश में दिन रात एक किए हुए हैं। गांवों में मुनादी करवाई जा रही है। जगह जगह बदमाशों के पोस्टर लगाए जा रहे हैं। पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ ईनाम 2 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रूपये कर दिया है।
                 रोहतक में कैश वैन से 2 करोड़ 62 लाख की लूट करने वाले बदमाशों के खिलाफ हरियाणा पुलिस ने पांच लाख का इनाम रख दिया है। पुलिस ने इससे पहले बदमाशों पर दो लाख का इनाम रखा था। आरोपित हाथ न आते देख इनाम बढ़ाया गया है। साथ ही टिटौली के एक मकान से दो संदूक बरामद हुए हैं। इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मकान मालिक का कहना है कि वह नहर पर अन्य लोगों के साथ सफाई करवाने गए थे। जहां उन्हें संदूक पड़े मिले थे। इसलिए वह संदूक घर ले गए। पुलिस हर पहलू से जांच आगे बढ़ा रही है। क्योंकि बदमाश सेक्टर एक से टिटौली तक पहुंचे हैं, इसके बाद उनकी लोकेशन नहीं मिल पा रही है। हो सकता है कि वह टिटौली गांव से होते हुए कहीं फरार हुए हों या यहीं छिपे हुए हों। इस आधार पर गांवों में छापेमारी की जा रही है। पुलिस आरोपितों की तलाश में दिन रात एक किए हुए हैं। पुलिस बदमाशों की धर पकड़ के लिए साइबर सैल की मदद ले रही है। इसके साथ ही घटनास्थल से मोबाइल डंप उठाए गए हैं। इस मामले में खुद डीजीपी पी के अग्रवाल व आईजी ममता सिंह मामले में पूरी रिपोर्ट ले रहे हैं। महम एएसपी हेमेंद्र कुमार मीना के नेतृत्व में पांच टीमें जांच कर रही हैं। पुलिस का दावा है कि मामले का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
                 गौरतलब है कि मामले के अनुसार, शशी प्रकाश निवासी खरक खुर्द भिवानी सीएमएस कंपनी में कैशियर है। वह शुक्रवार की सुबह साढ़े नौ बजे अपने साथी कर्मचारियों कैशियर प्रदीप निवासी सुनारियां चौक, गनमैन रमेश निवासी टिटौली व चालक जयदीप निवासी मदीना गिंदरान पाना के साथ गाड़ी में 4 करोड़ 73 लाख रुपये लेकर चले थे। रास्ते में कई एटीएम में कैश जमा करवाने के बाद वह दो करोड 92 लाख रुपये लेकर सेक्टर एक में आए। यहां एक्सिस बैंक एटीएम में रुपये डालने थे। गार्ड रमेश ने कैश कैबिन खोला ही था कि दो युवक आ गए। एक युवक ने गार्ड को दो गोली मारी। गार्ड से बंदूक छीन ली गई। इसके बाद वह कैश लूटकर कुछ दूर तक पैदल भागे। आगे चलकर बाइक पर फरार हो गए। पुलिस तभी से बदमाशों की तलाश कर रही है।
                वहीं गार्ड रमेश को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। गोली लगने के बाद गार्ड रमेश निवासी टिटौली को पीजीआई भर्ती कराया गया था। जहां उसकी दोनों गोली निकाल कर उपचार किया गया। इसके बाद रविवार को रमेश को छुट्टी देकर घर भेज दिया गया। पुलिस रमेश समेत अन्य तीनों कर्मचारियों के संपर्क में है। जरूरत पड़ने पर उनसे सवाल जवाब किए जाते हैं। वारदात के बाद से कर्मचारी भी दहशत में है।
                इस संबंध में एएसपी रोहतक हेमेन्द्र सिंह मीणा ने कहा कि कई टीमें कर रही छापेमारी हरियाणा पुलिस की तरफ से बदमाशों पर पांच लाख रुपये का इनाम रखा गया है। कई टीमें आरोपितों की तलाश में छापेमारी कर रही हैं। कुछ सुराग मिले हैं, जिन पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। गांवों में मुनादी करवाई जा रही है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox