उत्तराखंड के मदरसों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’, युवाओं में देशभक्ति की भावना जगाने की पहल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

उत्तराखंड के मदरसों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’, युवाओं में देशभक्ति की भावना जगाने की पहल

देहरादून/अनीशा चौहान/-  उत्तराखंड सरकार ने एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को राज्य के मदरसों के पाठ्यक्रम में शामिल करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लिए गए इस फैसले का उद्देश्य भारतीय सेना के पराक्रम, रणनीतिक कौशल, और राष्ट्रीय गौरव को युवा पीढ़ी तक पहुँचाना है।

451 पंजीकृत मदरसों में यह नया पाठ्यक्रम लागू किया जाएगा, जिसमें इंटरमीडिएट स्तर तक के छात्रों को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से संबंधित एक विशेष अध्याय पढ़ाया जाएगा। इस निर्णय की जानकारी उत्तराखंड मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ़्ती शमून कासमी ने दी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “उत्तराखंड वीरों की भूमि है, जहाँ से हजारों युवा देश की रक्षा में लगे हुए हैं। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। यह पाठ्यक्रम छात्रों में देशभक्ति और सैनिकों के साहस की प्रेरणा को और मजबूत करेगा।”

ऑपरेशन सिंदूर के पाठ्यक्रम में भारतीय सेना के वीर गाथाओं, रणनीतिक अभियान, और राष्ट्रीय सुरक्षा के महत्व को विस्तार से प्रस्तुत किया जाएगा। यह कदम छात्रों को आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई, सेना के बलिदान, और देश की रक्षा प्रणाली के बारे में जानकारी देगा।

मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष शमून कासमी ने कहा कि “यह निर्णय मदरसा शिक्षा को समावेशी और आधुनिक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इससे छात्र भारतीय सेना की बहादुरी से प्रेरित होकर राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को बेहतर ढंग से समझ सकेंगे।”

यह पहल राष्ट्रीय एकता, समावेशिता, और सैन्य गौरव को शिक्षा के माध्यम से प्रसारित करने की दिशा में उत्तराखंड सरकार का एक अभिनव प्रयास है, जिसकी सराहना समाज के विभिन्न वर्गों से मिल रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox