
बहादुरगढ़/- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बजरंग शाखा का वार्षिकोत्सव स्थानीय महर्षि दयानंद पार्क में समारोह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में संघ के 25 गणवेशधारी स्वयंसेवकों सहित लगभग 150 नागरिकों ने भाग लिया। ध्वजारोहण से शुरू और प्रार्थना के साथ संपन्न हुए इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित योगाचार्य आर के वशिष्ठ ने अपने संबोधन में आज के महोत्सव को जीवन के यादगार पलों का हिस्सा बताया।

इस अवसर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित संघ के सह जिला कार्यवाह राकेश जी ने अपनी स्थापना के सौ साल पूरे करने जा रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को भारत की महान संस्कृति का सच्चा सेवक बताते हुए इसकी शिखर यात्रा से जुड़े अनेक प्रसंग सुनाए। वर्ष 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान सैनिकों की सहायता के परिणामस्वरूप 1963 में राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने सहित विभिन्न राज्यों में बाढ़ सूखे व भूकंप जैसी हर प्राकृतिक आपदा के दौरान देशवासियों की सेवा में अग्रणी भूमिका निभाते रहे आर एस एस के स्वयंसेवकों को उन्होंने मां भारती का सच्चा सपूत बताया। इस अवसर पर संघ के सह नगर कार्यवाह नागेंद्र लाकड़ा व नगर प्रचार प्रमुख अजय नारायण भी उपस्थित रहे।





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
ऑपरेशन मिलाप के तहत लापता बच्चे को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया
दहेज मामले में वांछित दो घोषित अपराधी गिरफ्तार
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!