आरजेएस-टीजेएपीएस केबीएसके का हैल्थी यू फाउंडेशन के सहयोग से स्वास्थ्य पर वेबिनार आयोजित.

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आरजेएस-टीजेएपीएस केबीएसके का हैल्थी यू फाउंडेशन के सहयोग से स्वास्थ्य पर वेबिनार आयोजित.

आजादी की अमृत गाथा में नारायण गुरु, माधव श्रीहरि अणे और मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि देकर स्वास्थ्य पर चर्चा के साथ संपन्न .

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- आजादी की अमृत गाथा का चौथा अंक राम जानकी संस्थान (आरजेएस) और तहसील जाति आदिवासी प्रकटन्न सैनिक कृषि बिकाश शिल्पा केंद्र गुंटेगौरी ,हुगली पश्चिम बंगाल द्वारा हेल्थी यू फाउंडेशन के सहयोग से स्वास्थ्य और खाद्य पदार्थ विषय पर राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन  29 अगस्त 2021को किया गया । इसमें समाज सुधारक नारायण गुरु, स्वतंत्रता सेनानी डा. माधव श्रीहरि अणे और मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि दी गई।
                         वेबिनार की अध्यक्षता कंज्यूमर ऑनलाइन फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष प्रो बिजॉन मिश्रा ने की ,वहीं लोकनायक अस्पताल, दिल्ली की असिस्टेंट डाइटीशियन जया जौहरी और स्वास्थ्य मामलों के विशेषज्ञ लेखक संत समीर ने सेहतमंद जीवन का राज और खासकर इम्यूनिटी बढ़ाने के टिप्स दिए। आरजेएस सूचना केंद्र पटना के प्रभारी ओमप्रकाश झुनझुनवाला ने शयन से पूर्व मौन ध्यान यज्ञ और संगीत थिरेपी के लाभ बताए। अतिथियों का स्वागत आरजेएस ऑब्जर्वर दीप माथुर ने किया और वर्चुअल बैठक का समन्वय व संचालन आरजेएस राष्ट्रीय संयोजक उदय कुमार मन्ना ने किया।आरजेएस राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन टीजेएपीएस केबीएसके के सचिव सोमेन कोले के मार्गदर्शन में किया गया।
कंजूमर ऑनलाइन फाउंडेशन के संस्थापक- चेयरमैन प्रोफेसर बिजॉन मिश्रा ने कहा कि हमें स्वच्छ पेयजल को प्राथमिकता में रखना चाहिए और पेयजल की जांच होना बहुत जरूरी है ।
                        पैक्ट्ड वाटर की भी जांच होनी चाहिए क्योंकि  पेयजल का टीडीएस न्यूनतम 100 तो रहना ही चाहिए । यह जांच से पता चल जाएगा । फूड प्रोडक्ट्स को लेकर सभी राज्यों में निगरानी होनी चाहिए और इसकी टेस्टिंग भी सरकारी लैबोरेट्री में  होनी चाहिए।बड़े बड़े ब्रांड के साथ छोटे ब्रांड और लूज प्रोडक्ट्स की भी जांच होनी चाहिए ।इस जांच की त्वरित गति से पब्लिक रिपोर्ट सार्वजनिक कर देना चाहिए जिससे कि भ्रामक रूप से विज्ञापन वाले प्रोडक्ट की पहचान हो सके।
                             लोकनायक अस्पताल की सहायक डाइटिशियन जया जौहरी ने कहा आजकल के परिवेश में जब पैक्ड फूड हमारी लाइफ स्टाइल में प्रवेश कर चुका है। हमें सावधानीपूर्वक मध्यम मार्ग अपनाते हुए एफएसएआई पैक्ड फूड का प्रयोग उसके एक्सपायरी डेट को देख कर करने की जरूरत है ।हेल्थ को इंप्रूव करने के लिए इम्यूनिटी को बढ़ाना हमारा लक्ष्य होना चाहिए। आइडियल बॉडी वेट मेंटेन करते हुए फल सब्जियां और सलाद एवं अंकुरित दालें साथ ही थोड़ी मात्रा में सूखे मेवे और स्वीट्स भी जरूर लेने की जरूरत है बेहतर स्वास्थ्य के लिए ।  पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन जरूरी है और कोशिश करें कि सूरज की किरणों का लाभ मिले शरीर को और   व्यायाम और योग-प्राणायाम को भी अपनी दिनचर्या का भाग बनाकर हम स्वस्थ और सुखी जीवन जी सकते हैं.
                           स्वास्थ मामलों के जानकार लेखक संत समीर ने कहा कि हमारी जीवन शैली में आहार-विहार सही रहना चाहिए। जीवन शैली आयुर्वेद के हिसाब से हो जबकि होम्योपैथी जो है वह हमारी वास्तविक चिकित्सा पद्धति है ।एलोपैथी की चर्चा करते हुए संत समीर का कहना था कि एलोपैथी आपातकालीन चिकित्सा पद्धति है। इस सिद्धांत का पालन करने से हम निरोग रह सकते हैं ।ज्यादा से ज्यादा खाद्य पदार्थ पका हुआ खाने की जगह पर्याप्त कच्चा फल और सलाद हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहतरीन खाद्य पदार्थ है ।उन्होंने कुछ नुस्खे भी बताए जैसे मटर के दाने के बराबर लगभग 5 ग्राम का नीम की गोली और हल्दी की गोलियां एक-एक गोली सुबह शाम गुनगुने पानी में शहद डालकर खाली पेट पिया जाए तो  निरोगी काया बनेगी।
                               आरजेएस राष्ट्रीय संयोजक वरिष्ठ मीडियाकर्मी उदय‌कुमार मन्ना ने कहा कि वेबिनार से आरजेएस फैमिली के आठ राज्यों के  प्रतिभागी लाभान्वित हुए। प्रतिभागियों की विडियो में आनेवाली प्रतिक्रिया को जल्दी ही सार्वजनिक किया जाएगा। वेबिनार को‌ आरजेएस की टेक्निकल टीम ने यूट्यूब पर लाईव स्ट्रीम के साथ फेसबुक और वट्सअप ग्रुप सोशल मीडिया में शेयर किया‌ गया। सकारात्मक भारत आंदोलन के अंतर्गत आज़ादी के अमृत महोत्सव को आरजेएस-टीजेएपीएस केबीएस के ने स्वैच्छिक समर्थन दिया है। अमृत गाथा का पांचवां और छठा अंक तीस अगस्त और चार सितंबर को आयोजित है। आरजेएस- टीजेएपीएस केबीएस आज़ादी की अमृत गाथा के 75 कार्यक्रमों को आयोजित करने का बीड़ा उठाया है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox