आईपी यूनिवर्सिटी के छात्र ने गेट में किया टॉप

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आईपी यूनिवर्सिटी के छात्र ने गेट में किया टॉप

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/भावना शर्मा/- आईपी यूनिवर्सिटी के कम्पयूटर साईंस विषय के फाइनल वर्ष के छात्र हितेश पोपली ने गेट 2020 परिक्षा में 92 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान हासिल किया है। यूनिवर्सिटी में हितेश की इस सफलता को लेकर काफी खुशी का माहौल है। वाईस चांसलर श्री वर्मा ने भी उन्हे इस सफलता के लिए बधाई दी है।
                                            इस संबंध में जानकारी देते हुए यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता नलिनी रंजन ने बताया कि हितेश पोपली कम्पयूटर साईंस का फाइनल वर्ष का छात्र है। हितेश यूनिवर्सिटी का होनहार छात्र रहा है। उसने पहली ही बार में इस गेट जैसी प्रतिष्ठित परिक्षा में कम्पूटर साईस एवं सूचना प्रोद्यौगिकी में अपना परचम फहरा दिया है। उसने 100 में 92 अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया है। इस परिक्षा में अभी तक 92 प्रतिशत अंक लेने वाला हितेश एकमात्र पहला छात्र है। हितेश की इस सफलता से यूनिवर्सिटी का नाम रोशन हुआ है। यूनिवर्सिटी के छात्रों व स्टाफ में काफी खुशी का माहौल है। वहीं वीसी ने भी अपने बधाई संदेश में हितेश के उज्जवल भविष्य की कामना की है। हितेश ने यूनिवर्सिटी के छात्रों के लिए आईआईटी व एनआईटी में जाने का रास्ता खोल दिया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox