धनेश विद्यार्थी/रेवाड़ी/नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/- हरियाणा सरकार ने तुरन्त प्रभाव से आगामी 31 मार्च तक प्रदेश भर के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। अतिरिक्त उपायुक्त राहुल हुड्डा ने कहा कि सरकार के आदेशों की अनुपालना में जिला की राजस्व सीमा में स्थापित सभी सरकारी व निजी स्कूलों को तुरंत प्रभाव से 31 मार्च 2020 तक बंद करने को कहा है। इस सम्बंध में जिला शिक्षा अधिकारी को सरकार के इन आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए गए हैं। एडीसी राहुल ने कहा कि स्कूलों में बोर्ड की वार्षिक परीक्षा, स्कूलों की ओर से पूर्व निर्धारित वार्षिक परीक्षा और वार्षिक मूल्यांकन परीक्षाएं जारी रहेंगी। उनके अनुसार इन स्कूलों में कार्यरत टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टॉफ को स्कूल आना होगा।


More Stories
तिरंगे के साथ दौड़े 80 धावक, साइकिलिस्टों ने पूरी की 80 किमी राइड
JPSC परीक्षा में कथित सौदेबाजी का खुलासा, करोड़ों के लेन-देन के दावे से मचा हड़कंप
बिजली मीटर लगाने के नाम पर रिश्वत लेते क्लर्क गिरफ्तार
द्वारका हाफ मैराथन में BRG का दबदबा
माउंट आबू मैराथन में बीआरजी का शानदार प्रदर्शन
छात्रों की 26 मांगों को लेकर NSUI ने सौंपा ज्ञापन