बैंकर्स निर्धारित अवधि में ऋण के आवेदनों का निपटारा करें-उपायुक्त

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बैंकर्स निर्धारित अवधि में ऋण के आवेदनों का निपटारा करें-उपायुक्त

हर्षित सैनी/रोहतक/नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/- उपायुक्त आरएस वर्मा ने बैंकर्स को निर्देश दिए कि वे निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करना सुनिश्चित करें। बैंक में आने वाले आम लोगों के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए तथा ऋण हेतु प्रायोजित किए गए मामलों पर नियमानुसार शीघ्र कार्यवाही की जाए ताकि आवेदकों को ऋण प्राप्ति में कोई असुविधा न हो। सभी बैंकर्स आपसी तालमेल भी बढ़ाएं। वे लघु सचिवालय स्थित सभागार में बैंकर्स की जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभिन्न बैंकों की उपलब्धियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी बैंकर्स सरकार की हिदायतों के अनुपालना सुनिश्चित करते हुए नियमानुसार आम जनता को ऋण प्रदान करने की त्वरित कार्यवाही करें।   

 उन्होंने बैंकर्स को निर्देश दिए कि किसी भी शाखा द्वारा ऋण के मामलों को आवश्यक दस्तावेजों की उपलब्धता के बावजूद ज्यादा समय तक लंबित न रखा जाए तथा ऋण अस्वीकृति का कारण भी अवश्य दें। उन्होंने कहा कि किसान बैंकर्स कार्ड धारक किसानों को नियमानुसार लाभ दिया जाए। उन्होंने कहा कि पशुपालन हेतु ऋण प्राप्त करने वाले किसानों को भी सभी लाभ प्रदान किए जाए। सरकार की हिदायतों अनुसार पशुओं का बीमा भी प्राथमिकता के आधार पर करें। केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का पात्र लोगों को अविलंब लाभ दिया जाए। सभी शाखाओं द्वारा पशु क्रेडिट कार्ड जारी किए जाए तथा आम जनता को भी जागरूक किया जाए। वर्मा ने बैठक में मौजूद बैंकर्स को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि यह वह सुनिश्चित करें कि सभी बैंक शाखाओं में आम जनता के साथ अच्छा व्यवहार किया जाये तथा प्राथमिकता के आधार पर उन्हें सुविधाए व सेवाओं का लाभ दिया जाए। उन्होंने कहा कि बैंकर्स द्वारा रुपये कार्ड जारी करने वाले लाभार्थियों को बीमा की सुविधा भी दी जाये तथा शाखाओं में आम जनता को इस संदर्भ में जागरूक करने हेतु फ्लैक्स भी लगवाए जाएं। उन्होंने कहा कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में विशेष जागरूकता शिविर लगाकर लोगों को बैंकों द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही सेवाओं की जानकारी दी जाए ताकि ज्यादा से ज्यादा पात्र व्यक्ति सरकार द्वारा क्रियान्वित की जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें। उपायुक्त ने कहा कि आरसेटी द्वारा ऋण हेतु प्रायोजित किए गये मामलों में आवेदक को शीघ्र ऋण उपलब्ध करवाया जाए ताकि वे स्वरोजगार शुरू करके देश के विकास में अपना योगदान दें सकें। आरसेटी द्वारा बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार शुरू करने हेतु प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। उन्होंने कहा कि सभी बैंकर्स प्रधानमंत्री जनधन योजना के बैंक खातों के साथ आधार को लिंक करने के कार्य को भी शत-प्रतिशत पूर्ण किया जाए।       

उपायुक्त आर एस वर्मा ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों को ऋण प्रदान करने की समीक्षा करते हुए संबंधित बैंकर्स को निर्देश दिये कि वे निर्धारित अवधि में ऋण उपलब्ध करवाये ताकि इन समूहों के सदस्य स्वावलंबी होकर अपनी आजीविका कमा सकें। उन्होंने राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, सीएम विंडो, कैशलैस लेनदेन, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्टेंडअप इंडिया योजना सहित अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की तथा बैंकर्स को आवश्यक दिशानिर्देश दिये। पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा ने बैंकर्स से सुरक्षित लेनदेन तथा एटीएम की सुरक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बैंको द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को एटीएम से पैसे निकालते समय रखी जाने वाली सावधानियों की जानकारी देने हेतु विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाये ताकि ग्रामीण किसी अन्य व्यक्ति के साथ अपने लेनदेन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी सांझा न करें। उन्होंने कहा कि सभी बैंकर्स अपने एटीएम की सुरक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध करें। सुरक्षा गार्ड तैनात करने के अलावा सीसीटीवी कैमरे को भी दुरुस्त रखें। बैंकर्स यदि एटीएम कक्ष में किसी व्यक्ति की बार-बार आवाजाही को देखे तो तुरंत पुलिस को सुचित करें। एटीएम सुरक्षा गार्डो को भी सही जानकारी दी जाए ताकि वे ग्राहकों को जागरूक कर सकें। राहुल शर्मा ने कहा कि बैंकर्स ऐसी कोई सुरक्षा प्रणाली विकसित करें जिससे एटीएम उखाड़ने या एटीएम मशीन के साथ छेड़छाड़ करने की घटनाओं की सूचना तुरंत पुलिस  को प्राप्त हो जाए। पुलिस प्रशासन द्वारा एटीएमकी सुरक्षा के लिए एटीएम कलस्टर बनाए गए हैं तथा एटीएम की सुरक्षा के लिए  पुलिस द्वारा विशेष रूप से निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को सुरक्षित रखने के लिए भी प्रबंध किए जाएं तथा ऐसी कोई घटना होने पर पुलिस को तुरंत सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध करवाई जाए। बैंक प्रबंधक अपने बैंक के एटीएम में कैश जमा करने वाले स्टाफ को भी जागरूक करें ताकि वे असामाजिक तत्वों के जाल में न फंसे तथा इस स्टाफ को पुलिस नियंत्रण कक्ष का नम्बर भी अवश्य दें। समीक्षा बैठक में एलडीएम एमके जैन ने एजेंडा के अनुसार बिन्दुओं की समीक्षा करवाई तथा विभिन्न योजनाओं के तहत विभिन्न बैंकों द्वारा प्राप्त किए गए लक्ष्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर नाबार्ड के सहायक महाप्रबंधक वीके राणा, स्थानीय लोकसभा सांसद के प्रतिनिधि विपिन गोयल, सहित विभिन्न बैंको के प्रतिनिधि मौजूद थे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox