
अनूप कुमार सैनी/रोहतक/नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/- जननायक जनता पार्टी को पृथला विधानसभा क्षेत्र में आज उस समय बड़ी सफलता मिली जब गत विधानसभा चुनाव में इनेलो के प्रत्याशी रहे चुके एडवोकेट नरेंद्र अत्री, इनेलो के युवा हलका अध्यक्ष जगदेव अत्री व इनेलो के पूर्व युवा हलका अध्यक्ष दिनेश तंवर ने अपने समर्थकों सहित जेजेपी में शामिल होने की घोषणा की।
चंडीगढ़ स्थित जेजेपी प्रदेश कार्यालय में उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पार्टी में शामिल हुए नेताओं को पार्टी का पटका पहनाया और कहा कि पार्टी में उन्हें पूरा मान-सम्मान मिलेगा। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री हर्ष कुमार, प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह समेत पार्टी के अन्य कई नेता मौजूद रहे। जेजेपी में शामिल होने वाले नेताओं ने कहा कि उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की कार्यशैली व जननायक जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने अपने समर्थकों सहित जेजेपी में शामिल होने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि दुष्यंत चौटाला और दिग्विजय चौटाला जैसी युवा शक्ति के साथ जुड़कर वे प्रदेश हित में कार्य करना चाहते है। वहीं उन्होंने बीजेपी-जेजेपी गठबंधन सरकार द्वारा कम समय में प्रदेश हित में उठाए कदमों की भी सराहना की।





More Stories
एक्टर दिलजीत दोसांझ के शो पर घमासान… BJP का AAP पर पलटवार, ओछी राजनीति का आरोप
दिल्ली में यमुना पर फिर तैरता दिखा जहरीला झाग, प्रदूषण पर उठे सवाल
CM धामी ने किया गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का शुभारंभ
हरियाणा से 1400 किलोमीटर दूर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग कर बॉलीवुड को हिला डाला, आखिर कौन है सोनीपत का रेहान ?
दिल्ली में ₹16 करोड़ की लागत से बना बायोगैस प्लांट शुरू, रोजाना 200 टन गोबर से बनेगी जैविक खाद और स्वच्छ ईंधन
दिल्ली में बसेगा नया शहर, 12 लाख नए घर, नरेला-बवाना से द्वारका-नजफगढ़ तक 200 वर्ग किमी में बनेगी टाउनशिप