एक अन्तर राज्यीय बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एक अन्तर राज्यीय बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज /नजफगढ़/भावना शर्मा/- राजु बासोदिया ग्रुप का सदस्य व दिचाऊं गांव में गंदे नाले पर फायरिंग करने का आरोपी बाबा हरिदास नगर पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके पास से एक देसी कट्टा व दो जिंदा कारतूस बरामद किये है। आरोपी अन्तर राज्यीय गिरोह का सदस्य है और करीब आठ मामले उस पर पहले से दर्ज है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
                          द्वारका पुलिस उपायुक्त अंटो अलफोंस ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक बदमाश वारदात करने के लिए हथियार के साथ घूम रहा है। एसएचओ करतार सिंह व एसीपी विजय सिंह के निर्देशन में एक टीम का गठन किया गया जिसमें एसआई सुन्दर सिंह, एएसआई सीताराम, हवलदार जितेन्द्र व सुनील को उसे पकड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गई। पुलिस ने सूचना के आधार पर मौके पर पंहुचकर आरोपी को पकड़ने की कोशिश की गई लेकिन आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा जिसपर पुलिस ने उसका पीछा करते हुए उसे पकड़ लिया। आरोपी की पहचान अरूण कुमार उर्फ ढील्लू पुत्र ओमप्रकाश निवासी बजघेड़ा गुरूग्राम हरियाणा के रूप में हुई है। आरोपी पर पहले से ही 8 केस दर्ज है। पूछताछ में उसने बताया ि कवह अपने चाचा को मारना चाहता था। क्योंकि चाचा ने उसके पिता के हिस्से की जमीन हड़प ली थी। जिसके लिए वह कुछ सहयोगी ढूंढ रहा था जो इस काम में उसकी मदद कर सके। उसने बताया कि उसने हरियाणा में संदीप जठेरी उर्फ काला व धनसिंह को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने के लिए पुलिस पर गोली भी चलाई थी। वह सांपला में आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज एक केस में पीओ भी घोषित है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब उसके दूसरे सहयोगियों की भी तलाश कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox