
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज /नजफगढ़/शिव कुमार यादव/- दिल्ली में बढ़ते कोरोना के मरीजों को देखते हुए नजफगढ़ निगम वार्ड जोन ने भी कमर कस ली है और इससे निपटने के लिए कारगर उपाय करने की भी पूरी तैयारी कर ली गई है। नजफगढ़ निगम वार्ड जोन की साप्ताहिक बैठक में कोरोना के साथ-साथ सभी वार्डों में सफाई व्यवस्था व अवैध निर्माण को लेकर अधिकारी व पार्षदों में काफी तकरार रही।
शुक्रवार को डीसी संजय राय की अध्यक्षता में नजफगढ़ निगम जोन कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें जोन चेयरमैन इंद्रजीत सहरावत, उपमहापौर राजदत्त गहलोत, उप-चेयरमैन रेखा चौहान, पार्षद नरेन्द्र राणा, रमेश मटियाला, नरेन्द्र गिरसा, राजकुमार, सन्तोष शौकीन, मीना तरूण यादव, पवन शर्मा, सतपाल मलिक, पूनम जिन्दल व सुमन डागर ने बैठक में भाग लिया। इस अवसर पर पार्षदों ने अपने-अपने वार्ड की समस्याऐ निगम बैठक में रखी। कुछ पार्षदों ने जोन में हो रहे अवैध निर्माण पर अधिकारियों की कार्यशैली को लेकर सवाल उठाये तो अधिकारियों ने भी अवैध निर्माण पर पार्षदों का सहयोग नही मिलने की शिकायत की। वहीं वार्डों में सफाई व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के ढुलमुल रवैये को लेकर भी पार्षद काफी नाराज दिखे। एक समय ऐसा भी आया कि अधिकारी व पार्षद एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते दिखे। बैठक के माहौल को शान्त करने के लिए चेयरमैन व डीसी ने दोनो पक्षों से एक-दूसरे का सहयोग करने की अपील की। वहीं उपमहापौर श्री गहलोत ने कहा कि दिल्ली में कोरोना वायरस की गंभीरता को देखते हुए नजफगढ़ जोन में भी पुख्ता प्रबंध किये गये है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट कर दिया गया है। स्वास्थ्य कर्मचारी सभी वार्डों में कोरोना से निपटने के पुख्ता उपाय करेंगे। ताकि इस बिमारी को फैलने से रोका जा सके। वही अवैध निर्माण पर भी उपायुक्त ने कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये है। हालांकि निगम बैठक में तो आदेश हो गये लेकिन अधिकारी इन आदेशों पर कितनी गंभीरता से कार्यवाही करते हैं। यह तो समय ही बतायेगा।





More Stories
ऋषिकेश में राज्य आन्दोलनकारियों की चेतावनी, 9 नवंबर के बाद अब राज्य में यूथ ब्रिगेड के साथ जिलेवार जन आंदोलन होगा
CM धामी ने किया गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का शुभारंभ
दिल्ली में ₹16 करोड़ की लागत से बना बायोगैस प्लांट शुरू, रोजाना 200 टन गोबर से बनेगी जैविक खाद और स्वच्छ ईंधन
दिल्ली हाफ मैराथन में बीआरजी का दमखम, 250 से अधिक धावकों ने लिया भाग
दिल्ली में बसेगा नया शहर, 12 लाख नए घर, नरेला-बवाना से द्वारका-नजफगढ़ तक 200 वर्ग किमी में बनेगी टाउनशिप
ऑपरेशन विस्टा 1.0: द्वारका पुलिस ने आइवरी कोस्ट के नागरिक को पकड़ा, डिटेंशन सेंटर भेजा