अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दिल्ली के घुम्मनहेड़ा में होगा 16वां नारी रत्न अवार्ड 2022 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दिल्ली के घुम्मनहेड़ा में होगा 16वां नारी रत्न अवार्ड 2022 

-इस बार नजफगढ़ देहात में किया जायेगा महिला सम्मान का आयोजन, 551 महिलाओं को किया जायेगा सम्मानित
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/शिव कुमार यादव/- पिछले अनेकों वर्षों से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बाल युवा नारी जागृति मंच (रजि. संस्था) विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं को सम्मानित करता आया है। इस वर्ष बाल युवा नारी जागृति मंच ने दिसंबर 2021, जनवरी और फरवरी 2022 से देशभर में अपनी वेबसाइट पर आवेदन आमंत्रित किये थे जिसमें लगभग 2148 महिलाओं ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए अपना आवेदन किया। इन आवेदनों को संस्था की मुख्य कार्यकारिणी ने जांचकर 551 महिलाओं को नारी रत्न अवार्ड 2022 से सम्मानित करने के लिए नारी तुझे सलाम समारोह किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त संस्था की मुख्य कार्यकारिणी ने इस कार्यक्रम को ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित करने का निर्णय लेकर दिल्ली के घुम्मनहेड़ा गाँव स्थित अर्जुन क्रिकेट अकादमी का चयन किया।
 यह सम्मान सेवा, शिक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ्य, अनुसंधान, प्रशासन, मानवीय सेवा, पत्रकारिता, जनकल्याण, लघु उधोग, लोक-संगीत, लोक-कला, अभिनय, साहित्य आदि क्षेत्रों में महिलाओं को प्रदान किया जाएगा। मंच के संस्थापक ,महासचिव मुकेश कुमार भोगल ने यहां नजफगढ़ में आयोजित एक प्रेस-वार्ता में पत्रकारों को जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि इस वर्ष विशेष रूप से यह 16वां सम्मान समारोह दिल्ली के ग्रामीण क्षेत्र में करने का फैसला किया गया है। बाल युवा नारी जागृति मंच (रजि. संस्था) की दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष रीना मेहरा ने जानकारी दी कि मुख्य अतिथि के रूप में ग्रामीण अंचल में रहकर महिलाओं के लिए पूरी तन्मयता के साथ समाजसेवा करने वाली प्रीती राव सतवीर सिंह उपस्थित रहेंगी। मुख्य अतिथि के हाथों से सम्मान प्राप्त करने के लिए इस वर्ष विशेष रूप से दिल्ली ग्रामीण क्षेत्र की लगभग 251 महिलाओं को भी आमंत्रित किया जा रहा है। इसके अलावा देशभर की अन्य 551 महिलाएं भी नारी रत्न अवार्ड 2022 प्राप्त करने के लिए घुम्मनहेड़ा पहुँचेंगी। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रीति राव सतवीर सिंह रहेंगी एवं राव सतवीर सिंह इस कार्यक्रम के प्रायोजक के रूप में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं।  प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ने पत्रकारों को बताया कि इस वर्ष देशभर के 19 स्थानों पर तीन दिनों तक सम्मान समारोह चलेगा जिसमे 2148 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।
 इस प्रेस-वार्ता में बाल युवा नारी जागृति मंच (रजि. संस्था) के संस्थापक एवं महासचिव मुकेश भोगल ने भी अपनी बात कही। इस कार्यक्रम में संस्था की जिला नजफगढ़ अध्यक्ष बरखा शर्मा, डॉ विक्रम चौरसिया, दीपांशी, मानसी शर्मा उपस्थित रहे। इस वार्ता की अध्यक्षता शिवकुमार यादव ने की, जोकि नजफगढ़ प्रेस क्लब के चेयरमैन भी हैं और उन्होंने सभी पत्रकारों को एकत्रित करके समाज में सन्देश देने का पुनीत कार्य किया कि यह संस्था पिछले अनेकों वर्षों से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को सलाम करते हुए इस कार्यक्रम का भव्य आयोजन करती आ रही है जिसका सभी पत्रकार साथी, क्षेत्र की सभी गणमान्य विभूतियों ने ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित करने की सराहना की।
अंत में संस्था के राष्ट्रीय प्रेस सचिव वी.के. शर्मा ने बताया कि मुख्य रूप से उपस्थित पत्रकारों में शिवकुमार यादव, भावना शर्मा, रणवीर शौकीन, विरंचि सिंह, मदन मोहन तंवर, डॉ एस.डी. सेठी, रमेश द्विवेदी, लक्ष्मी, रवि कुमार, मारीदास, अनुज मिश्रा, गुलशन सैफी, अनिल अरोड़ा आदि रहे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox