यूक्रेन में बिल्डिंगों की छतो पर अजीबोगरीब निशानों से लोग दहशत में

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

यूक्रेन में बिल्डिंगों की छतो पर अजीबोगरीब निशानों से लोग दहशत में

-सीरिया में भी रूस के हमले दौरान मिले थे इसी तरह के छतो पर निशान
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/यूक्रेन/शिव कुमार यादव/- यूक्रेन में रूस किसी खास प्लान को अंजाम देने की कोशिश में लगा है। यूक्रेन में भी सीरिया की तरह घरों व बिल्डिंगों की छतो पर कुछ अजीबोगरीब निशान दिखाई दे रहे हैं। जिससे आशंका जताई जा रही है कि रूस हवाई हमलों के दौरान इन निशान वाली इमारतों को निशाना बना सकता है। लोग काफी दहशत में और इस तरह की इमारतों को खाली कर रहे हैं।
 रूस ने यूक्रेन के खिलाफ जंग का ऐलान किया हुआ है। ऐसे में लगातार यूक्रेन के प्रमुख शहरों को निशाना बनाया जा रहा है। रूसी विमान कीव समेत देश के प्रमुख शहरों पर एयरस्ट्राइक कर रहे हैं। इसी बीच, कीव की कई इमारतों पर एक रहस्यमयी निशान दिखाई दिया है। माना जा रहा है कि इन निशानों के जरिए रूसी विमानों को बताया जा रहा है कि किस इमारत को निशाना बनाना है। इमारतों पर बने इस निशान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। ऐसे में लोगों के बीच डर का माहौल है। कीव की कई इमारतों पर लाल और नारंगी क्रॉसहेयर को बनाया गया है। इन इमारतों में कई ऊंची इमारतें भी शामिल हैं। बताया गया है कि अधिकारियों ने ऊंची इमारतों में रहने वाले लोगों को अपनी छतों को चेक करने और ऐसे निशान मिलने पर खुद को छिपाने का आदेश दिया है।
 यहां गौर करने वाली बात ये है कि इनमें से कुछ निशान यूवी लाइट में भी देखे जा सकते हैं। कीव के मेयर ने भी इन निशानों की पुष्टि टारगेट की लोकेशन के तौर पर कर दी है। उन्होंने लोगों से ऐसे निशानों के बारे में जानकारी देने को कहा है। इमारतों पर इन निशानों की खबर ऐसे वक्त पर सामने आई है। जब इस बात का डर है कि रूस जल्द ही कीव में जबरदस्त तरीके से बमबारी कर सकता है। रूस ने पहले ही लोगों को अपनी सुरक्षा के लिए शहर छोड़ने को कह दिया है।
 दरअसल, रूस ने ऐसे ही तरीके का इस्तेमाल सीरिया में भी किया था। उस दौरान सैन्य अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को सुरक्षित रास्तों के जरिए शहर छोड़ने को कहा. इसके बाद रूसी सेना ने सीरिया की सेना के साथ मिलकर शहरों पर जबरदस्त बमबारी की थी। कीव, खार्किव, जाइटॉमिर, जापोरिज्जिया और चेर्निहाइव शहरों पर पहले ही रूसी सेना बमबारी कर चुकी है। इस वजह से कई इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox