गुरूग्राम में बंद मकान में मिले हथगोले और डेटोनेटर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गुरूग्राम में बंद मकान में मिले हथगोले और डेटोनेटर

प्रशासन में मचा हड़कंप, पुलिस और बम स्क्वॉड मौके पर पहुंच घर को घेरा
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गुरूग्राम/भावना शर्मा/- दिल्ली से सटे गुरुग्राम के सेक्टर-31 स्थित एक बंद मकान में अवैध हथियार और गोला-बारूद छिपे  होने की सूचना से हड़कंप मच गया। पुलिस ने यहां सेक्टर 31 में एक सीएनजी पेट्रोल पंप के निकट खाली पड़ी एक इमारत में अवैध हथियार एवं गोला-बारूद छिपाकर रखे जाने की गोपनीय सूचना के आधार पर मंगलवार को सुबह तलाशी अभियान शुरू किया। सूत्रों ने यह जानकारी दी. सेक्टर 31 में ही एक दिन पहले तीन लोगों की हत्या कर दी गई थी।
 सूत्रों ने बताया कि पुलिस को खाली पड़े एक मकान में हथगोले और डेटोनेटर छिपाकर रखे जाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की. पुलिस उपायुक्त (अपराध) राजीव देसवाल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और एक तलाशी अभियान शुरू किया गया है। स्थानीय बम निरोधक दस्ता भी उनके साथ मौजूद है। पुलिस ने इमारत के चारों ओर अवरोधक लगा दिए हैं। इलाके में वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है और उनका मार्ग डाइवर्ट किया गया है। इसके अलावा वहां लोगों के आने पर भी रोक लगा दी गई है।
 जब पुलिस से इस संबंध में संपर्क किया गया, तो उसने कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया और कहा कि तलाशी अभियान जारी है। यह मकान उस सीएनजी पंप से कुछ ही मीटर की दूरी पर स्थित है, जिसके तीन कर्मचारियों की कुछ लोगों ने धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी थी। वहीं पुलिस ने मकान के आसपास बैरिकेडिंग कर दी है। इलाके से सभी वाहनों को डायवर्ट कर दिया है और राहगीरों की आवाजाही भी रोक दी गई है। फिलहाल पुलिस अधिकारियों ने इस बारे में कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया. उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान जारी है।
  इससे एक दिन पहले ही सेक्टर-31 के ही सीएनजी पंप पर बदमाशों ने सोमवार सुबह करीब तीन बजे एक दिल दहलाने वाली वारदात को अंजाम दिया था. हथियारों से लैस बदमाशों ने सीएनजी पंप पर तैनात मैनेजर समेत दो कर्मचारियों की हत्या कर दी. मौके से मिली जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया. वारदात से पहले बदमाशों ने पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों को डिसकनेक्ट कर दिया. इसके बाद एक-एक कर मैनेजर समेत दोनों कर्मचारियों को मौत के घाट उतार दिया।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox