“महाराष्ट्र बजट सत्र” को लेकर, NCP ने बुलाई बैठक, शरद पवार भी हुए शामिल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

“महाराष्ट्र बजट सत्र” को लेकर, NCP ने बुलाई बैठक, शरद पवार भी हुए शामिल

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/विक्की झा– भारत में मुंबई को भारत की आर्थिक राजधानी माना जाता है, इसी वजह से महाराष्ट्र की महत्वता काफी हद तक बढ़ जाती है। इस कारण से महाराष्ट्र में होने वाली कोई भी घटना, या कोई भी नई शुरुआत विचार का मुद्दा बन जाती है। ऐसे में हाल ही में जब महाराष्ट्र बजट सत्र के आने की घोषणा हुई है, तभी से उसको लेकर एक अलग राजनीतिक माहौल बनता जा रहा है।

जहां अब इस बजट सत्र से पहले BCCI के अध्यक्ष रह चुके, और NCP के प्रमुख शरद पवार सहित अन्य नेताओं की बैठक चल रही है। सूत्रों के अनुसार यह बैठक शिवसेना नेता और BMC के अध्यक्ष यशवंत जाधव के घर हो रही है, इस बैठक में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा हुए कांड पर भी चर्चा होने की संभावना है। इस बैठक की मुख्य वजह बजट सत्र और महाराष्ट्र में आई विकास की नई नीतियों को निर्धारण करना है।

हाल ही में महाराष्ट्र में मुंबई महानगरपालिका BMC का चुनाव जल्द ही अप्रैल के अंत या मई महीने की शुरुआत में होने वाला है। सूत्रों का मानना है कि, इस चुनाव में अपनी बुनियाद मजबूत करने के लिए हर पार्टी, लोगों के हक में और आम आदमी के जेब को देखते हुए बजट पेश करने की कोशिश करेंगी। इस बार हो रहे IPL2022 के मेहमान नवाजी भी महाराष्ट्र ही कर रहा है, यह भी आज की हुई इस बैठक का महत्वपूर्ण मुद्दा हो सकता है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox