नजफगढ़ मैट्रो न्यूज /नजफगढ़/शिव कुमार यादव/- देश की राजधानी दिल्ली की द्वारका उप नगरी में आज दिनदहाड़े कैश वैन सहित ड्राइवर और गनमैन का किडनैप कर बदमाशों ने 1 करोड़ 80 लाख रूपये लूटकर फरार हो गये। हालांकि काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने ड्राइवर और गनमैन को सैक्टर-11 में सुनसान जगह पर घायल अवस्था में पड़े पाया। जिन्हे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भेजा भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है हालांकि कितने पैसे की लूट हुई है यह अभी तक साफ नही हो पाया है लेकिन वैन में करीब 1 करोड़ 80 लाख रूपये बताये जा रहे थे।
जैसे ही पुलिस को इस मामले की जानकारी मिली तो पुलिस विभाग में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस उपायुक्त ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कई टीमे काम पर लगा दी। हालांकि पुलिस लुटेरों को तो नही पकड़ पाई फिर कैश वैन के ड्राइवर और गनमैन को तलाशने में कामयाब रही। द्वारका सेक्टर 9 थाने की पुलिस टीम पूरे मामले की छानबीन कर रही है। जानकारी के मुताबिक मणिपाल अस्पताल के परिसर में यस बैंक का एटीएम है, दोपहर करीब 12.30 से एक बजे करीब एसआईपीएल कंपनी की कैश वैन के 2 कर्मचारी एटीएम में पैसे डालने आये थे,। सड़क पर उन्होंने अपनी कैश वैन खड़ी की थी लेकिन जब वो वापस आते है तो गाड़ी वहां नहीं मिलती, पुलिस को इसकी सूचना दी जाती है। कुछ देर बाद गाड़ी सेक्टर 11 द्वारका इलाके में पाई जाती है, जिसमे ड्राइवर और गनमैन घायल अवस्था मे मिलता है। गाड़ी में करीब 1 करोड़ 80 लाख रूपये बताये जा रहे है कितना पैसा लूटा गया है इसका अभी पुलिस के पास कोई रिकार्ड नही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और लूटेरों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम जुट गई है।


More Stories
संघ स्थापना के 100 वर्ष पर वैचारिक महाकुंभ, देश की चुनौतियों और उपलब्धियों पर मंथन
अमित शाह की सियासी ताकत और सत्ता में भूमिका पर सियासी बहस तेज
दिल्ली हाईकोर्ट से कुलदीप सिंह सेंगर को बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज
संस्कृत और देवनागरी के प्रचार में उत्कृष्ट योगदान पर प्रो. डॉ. मूल चन्द सम्मानित
महान गौ-भक्त और दानवीर बांके पहलवान जी ने फिर जीता लोगों का दिल
टाटा मुंबई मैराथन 2026: 35 हजार धावकों की ऐतिहासिक भागीदारी