दिल्ली में मतदान के दौरान नहीं बिकेगी शराब! 4 दिन रहेगा ड्राई डे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में मतदान के दौरान नहीं बिकेगी शराब! 4 दिन रहेगा ड्राई डे

- 3 फरवरी शाम 6 बजे से 5 फरवरी शाम 6 बजे तक बंद रहेगी शराब की बिक्री, फिर 8 फरवरी को रहेगा ड्राई डे

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली में चार दिन शराब की दुकानें बंद रहने वाली हैं। चारों दिन दिल्ली में ड्राई डे घोषित किया गया है। इस दौरान होटल, रेस्तरां और क्लबों में भी शराब नहीं परोसी जाएगी। इसको लेकर दिल्ली के आबकारी आयुक्त ने आदेश जारी कर दिया है। आदेश में साफ कर दिया गया है कि भले किसी के पास कोई भी लाइसेंस हो लेकिन शराब परोसने या बेचने की अनुमति नहीं है।

दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसी चुनाव के मद्देनजर अगले महीने कम से कम चार दिन तक शराब की बिक्री बंद रहने वाली है। इसको लेकर दिल्ली सरकार द्वारा हाल में नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। अधिसूचना में कहा गया है कि ड्राई डे के दौरान किसी भी शराब की दुकान, होटल, रेस्तरां, क्लब और शराब बेचने या परोसने वाले प्रतिष्ठानों में शराब बेचने और परोसने की अनुमति नहीं होगी।

आदेश में कहा गया है कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 3 फरवरी की शाम 6 बजे से 5 फरवरी की शाम 6 बजे तक ड्राई डे रहेगा। इसके बाद 8 फरवरी को मतगणना वाले दिन भी ड्राई डे रहेगा। आबकारी आयुक्त ने विभिन्न आबकारी लाइसेंसों के लिए आबकारी नियम-2010 के तहत शुष्क दिवस यानी ड्राई डे घोषित किया है।

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को मतदान होने वाला है। सभी 70 सीटों पर एक ही चरण में मतदान होने हैं जबकि 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव में कुल 699 उम्मीदवार मैदान में हैं, 96 महिलाएं चुनाव लड़ रही हैं।

आप के स्टार प्रचारक!
आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारकों में अरविंद केजरीवाल, उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान समेत सांसद संजय सिंह, राघव चड्ढा और हरभजन सिंह के साथ-साथ दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी शामिल हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox