नजफगढ़ देहात में पानी की किल्लत पर सरकार नही दे रही ध्यान-सांगवान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ देहात में पानी की किल्लत पर सरकार नही दे रही ध्यान-सांगवान

सांकेतिक तस्वीर

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज /नजफगढ़/भावनाशर्मा/- नजफगढ़ विधान सभा में पेयजल समस्या को देखते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता मांगेराम सांगवान ने दिल्ली सरकार को लताड़ते हुए कहा कि नजफगढ़ देहात में पानी की किल्लत को लेकर ग्रामीण काफी परेशानी झेल रहे है फिर भी सरकार का इस ओर कोई ध्यान नही है। नजफगढ़ के विधायक व परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत दावे तो बड़े-बड़े कर रहे है लेकिन ग्रामीणों की मूलभूत सुविधाओ की तरफ उनका कोई ध्यान नही हैं। इस अवसर मंडल अध्यक्ष अनिल डागर, कृष्ण कुमार यादव, संजय बुधवार व संदीप षौकीन भी उपस्थित रहे।
उन्होने नजफगढ़ देहात के लोगों की समस्याओं पर बोलते हुए कहा कि गांवों व कालोनियों में पेयजल सप्लाई अभी भी एक बड़ी समस्या बनी हुई है। गांवों में लोगों को जहां तीन दिन में पेयजल सप्लाई नसीब हो रही है वहीं कालोनियों में तो पेयजल लाईन बिछ जाने के बाद भी सप्लाई का कोई सिस्टम नही है जिसकारण लोगांे को सिर्फ भूजल पर ही निर्भर रहना पड़ता है। वहीं दूसरी ओर एनजीटी के आदेश पर प्रशासनिक अधिकारी हैंड पंप व बोरवेल को सील कर रहे है। जिसकारण लोगों की परेशानी और भी बढ़ गई है। उन्होने दिल्ली सरकार को लताड़ते हुए कहा कि सरकार आम जन की समस्या पर कोई ध्यान न देकर सिर्फ राजनीति कर रही है। क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा व सार्वजनिक परिवहन की कोई उचित व्यवस्था नही है। लोग बिमारियों से जूझ रहे है और सरकार मौहल्ला क्लीनिकों पर राजनीति कर रही है। गांवों में अभी भी स्कूलों की हालत बहुत ही खराब है जिसकारण सरकारी स्कूलों की बंद होने की नौबत आ गई है और सरकार शिक्षा में दिल्ली की तुलना विदेशों से कर रही है। वहीं अभी भी लोग अपने गंतव्य तक पंहुचने के बस पकड़ने के लिए मीलों पदल चलकर जा रहे है और सरकार नये रूट व नई बसों की सौगात लोगों को देने की राजनीति कर रही है। उन्होने कहा कि अबकि बार जनता आम आदमी पार्टी की सरकार को उसकी असली जगह दिखा देगी। उन्होने कहा कि जो लोग विकास की बयार बहाने के दावे कर रहे है वह बताये उन्होने अब तक रोशनपुरा में पड़ी काॅलेज की जमीन पर कालेज क्यों नही बनवाया। अभी भी क्षेत्र में कालेज की पढ़ाई के लिए यहां के छात्रों को काफी सफर तय कर जाना पड़ता है। वहीं प्रदुषण पर आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार दूसरों पर आरोप लगाने की बजाये अपने गिरेबां में झाके और प्रदुषण का स्थाई समाधान करें।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox