किताबें मनुष्य की सच्ची दोस्त-प्रो. महेश वर्मा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

किताबें मनुष्य की सच्ची दोस्त-प्रो. महेश वर्मा

सांकेतिक तस्वीर

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज /नजफगढ़/शिव कुमार यादव/- द्वारका में स्थित गुरू गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी में सूचना संसाधन केंद्र के तीन दिवसीय पुस्तक मेले का उद्घाटन करते हुई कुलपति डा. महेश वर्मा ने कहा कि किताबें मनुष्य की सच्ची दोस्त है। क्योंकि वह किताबी ज्ञान ही है जो अतीत को वर्तमान से जोड़कर भविष्य को संवारने का रास्ता बताता है। इस मेले का आयोजन मुख्य लाइब्रेरी परिसर में किया गया है।
इस अवसर पर श्री वर्मा ने कहा कि किताबें मनुष्य के लिए ज्ञान का अनमोल खजाना है। इनसे दोस्ती करने वाला कभी अकेला नही रहता। अक्षरों के इस संसार में जीना कितना सहज व सरल है यह इनके साथ रहने से ही पता चलता है। किताबें आपकों अनमोल ज्ञान बगैर किसी कीमत के देती है। बस आप में इसे ग्रहण करने का सामथ्र्य होना चाहिए। मेले के उद्घाटन अवसर पर उन्होने छात्रों को आश्वासन दिया कि अगले साल विश्वविद्यालय में व्यापक स्तर पर पुस्तक मेले का आयोजन किया जायेगा जिसमें देश-विदेश के प्रकाषकों की पुस्तकों के साथ-साथ साईंस व संस्कृति से जुड़ी पुस्तकों का भी समावेश होगा। इस अवसर पर रजिस्ट्रार रवि दधीच व वित्तिय नियंत्रक रिंकू गौतम भी मौजूद रहे। लाइब्रेरी विभागाध्यक्ष डा. सविता मिततल ने बताया कि विश्वविद्यालय की लाईब्रेरी में 100 से अधिक प्रकाशकों की पुस्तके मौजूद है। इसके अलावा ई- किताबें भी लाइब्रेरी में उपलब्ध है। जिनका छात्र भरपूर लाभ उठा रहे है। पुस्तक मेले में अनेकों स्कूलों, कालेजों व विश्वविद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox